भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को महिंद्रा फाइनेंस को थर्ड पार्टी रिकवरी एजेंट्स का इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया है। कर्ज की वसूली के लिए महिंद्रा फाइनेंस थर्ड पार्टी एजेंट का इस्तेमाल करती है।
आरबीआई ने मुंबई स्थित महिंद्रा & महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MMFSL) को आदेश दिया है कि तत्काल प्रभाव से बाहरी एजेंसियों के जरिए रिकवरी प्रोसेस को बंद किया करे।
गौरतलब है कि हाल ही में झारखंड के हजारीबाग जिले में एक शख्स ने खुद को महिंद्रा फाइनेंस का रिकवरी एजेंट बताते हुए एक महिला पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। जिससे महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद से महिंद्रा फाइनेंस के कर्ज की वसूली के तरीके पर सवाल खड़े हुए थे।
हालांकि इस घटना के बाद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और महिंद्रा फाइनेंस के सीईओ अनीश शाह ने भी महिला के परिवार का समर्थन करते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया था।