facebookmetapixel
Advertisement
तैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडेलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?

प्रिया नायर को मिली हिंदुस्तान यूनिलीवर की कमान, जानिए कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक?

Advertisement

कंपनी में प्रिया नायर का सफर 1995 में शुरू हुआ और उन्होंने होम केयर, ब्यूटी ऐंड वेलबीइंग और पर्सनल केयर कारोबार में बिक्री एवं विपणन इकाइयों में काम किया।

Last Updated- July 10, 2025 | 11:32 PM IST
Priya Nair

रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं बनाने वाली प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने आज प्रिया नायर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की। वह 1 अगस्त से अपना पदभार संभालेंगी। नायर एचयूएल की कमान संभालने वाली पहली महिला होंगी।

कंपनी के मौजूदा एमडी एवं सीईओ रोहित जावा 31 जुलाई को अपने पद से मुक्त हो जाएंगे। नायर फिलहाल यूनिलीवर में ब्यूटी ऐंड वेलबीइंग इकाई की अध्यक्ष हैं। वह 20 से अधिक देशों में हेयर केयर, स्किन केयर, ब्यूटी और हेल्थ ऐंड वेलबीइंग ब्रांडों के साथ-साथ 13 अरब यूरो के पोर्टफोलियो की देखरेख करती हैं। वह एचयूएल के बोर्ड में शामिल होंगी और यूनिलीवर लीडरशिप एक्जीक्यूटिव की सदस्य बनी रहेंगी।

कंपनी में प्रिया नायर का सफर 1995 में शुरू हुआ और उन्होंने होम केयर, ब्यूटी ऐंड वेलबीइंग और पर्सनल केयर कारोबार में बिक्री एवं विपणन इकाइयों में काम किया।

एचयूएल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘नायर के अहम योगदान के मद्देनजर उन्हें 2014 से 2020 के बीच होम केयर इकाई की कार्यकारी निदेशक और उसके बाद 2020 से 2022 तक ब्यूटी ऐंड पर्सनल केयर इकाई की कार्यकारी निदेशक की जिम्मेदारी दी गई।’ उसके बाद नायर यूनिलीवर में ब्यूटी ऐंड वेलबीइंग की वैश्विक मुख्य विपणन अधिकारी बनीं।

नायर जब होम केयर (दक्षिण एशिया) कारोबार की कार्यकारी निदेशक थीं तो उन्होंने सस्टेनेबिलिटी, मूल्य नवाचार और लागत दक्षता को बढ़ावा देते हुए कारोबार को एक नया आकार दिया। नायर 2022 में यूनिलीवर लीडरशिप एक्जीक्यूटिव का वैश्विक पद संभालने वाली भारतीय मूल की चुनिंदा महिलाओं में शामिल थीं।

नायर सिडेनहैम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक हैं और उन्होंने एसआईबीएम, पुणे से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से कार्यकारी शिक्षा भी पूरी की है। एचयूएल ने कहा है कि जावा ने 2023 में सीईओ एवं एमडी का पदभार संभाला था।

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement