facebookmetapixel
Advertisement
बाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेकLife Insurance Outlook: जून में मजबूत ग्रोथ के बाद किन इंश्योरेंस शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज? जानिए टॉप पिकQ1 Preview: कच्चे माल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, फिर भी इन 4 FMCG शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज35 दिन देरी से पूरे देश में पहुंचा मॉनसून, बारिश की कमी घटकर 15%; खरीफ बोआई को मिलेगी रफ्तार

फ्लाइट पहुंचने के 30 मिनट के भीतर मिले यात्रियों का सामान- BCAS

Advertisement

BCAS ने निर्देश का पालन करने के लिए विमानन कंपनियों - एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा, स्पाइसजेट, विस्तारा, एआईएक्स कनेक्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए 26 फरवरी की समय सीमा तय की

Last Updated- February 23, 2024 | 10:21 AM IST
flight

नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सभी सात भारतीय विमानन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि यात्रियों को हवाई अड्डे पर उतरने के 30 मिनट के भीतर उनका सामान मिल जाना चाहिए। 

विमानन सुरक्षा नियामक ने अपने निर्देश का पालन करने के लिए विमानन कंपनियों – एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा, स्पाइसजेट, विस्तारा, एआईएक्स कनेक्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए 26 फरवरी की समय सीमा तय की है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशानुसार बीसीएएस ने जनवरी में छह प्रमुख हवाई अड्डों – दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलूरु की बेल्ट पर सामान आने के समय निगरानी की लगातार कवायद शुरू कर दी है। 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस कवायद के बाद से सभी विमानन कंपनियों के प्रदर्शन की साप्ताहिक आधार पर निगरानी की गई है और इसमें सुधार हुआ है, लेकिन यह निर्देश के अनुरूप नहीं है। निर्देशों के अनुसार पहला बैग बैगेज बेल्ट पर विमान का इंजन बंद होने के 10 मिनट के भीतर और आखिरी बैग 30 मिनट के भीतर पहुंचना चाहिए।

फिलहाल छह प्रमुख हवाईअड्डों पर निगरानी की जा रही है। मंत्रालय ने कहा है कि हालांकि बीसीएएस ने विमानन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि जहां भी वे उड़ान भरती हैं, उन सभी हवाई अड्डों पर अनिवार्य स्तर हासिल किए जाएं।

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement