facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Price Today: MCX पर सोना टूटा, चांदी में जबरदस्त उछाल; जानें निवेशकों के लिए क्या है संकेतBusiness Standard Manthan – 2026 | Day 1- Hall 2BS Manthan 2026, Day 1: भारत मंडपम में आज जुटेंगे देश के बड़े नेता, भविष्य की रणनीति पर करेंगे व्यापक चर्चाStock Market Update: बाजार की सुस्त शुरुआत! सेंसेक्स 350 अंक तक फिसला, निफ्टी 25,600 के करीब; IT शेयरों पर दबावWeather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी; जानें मौसम का हालStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, जानिए कहां बन सकता है मुनाफे का मौकाएशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलका

One year since Hindenburg: बुरा दौर पीछे छोड़ मजबूत हो रहा अदाणी समूह

Advertisement

Hindenburg रिपोर्ट में Adani समूह के ​खिलाफ लगाए गए आरोपों से समूह की कंपनियों के बाजार मूल्य में करीब 65 फीसदी या 12.4 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी।

Last Updated- January 24, 2024 | 10:46 PM IST
Adani Airports IPO:

गौतम अदाणी समूह के ​खिलाफ अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट प्रका​शित होने पर समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी लेकिन रिपोर्ट के आने के एक साल पूरा होने तक समूह ने बाजार पूंजीकरण में हुए ज्यादातर नुकसान की भरपाई कर ली है। वह दुनिया के अग्रणी कोष प्रबंधकों से निवेश जुटा रहा है और सबसे महत्त्वपूर्ण नियामकीय जांच से भी वह लगभग बाहर निकल आया है।

रिपोर्ट में अदाणी समूह के ​खिलाफ लगाए गए आरोपों से समूह की कंपनियों के बाजार मूल्य में करीब 65 फीसदी या 12.4 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी और यह 19.2 लाख करोड़ रुपये से घटकर 7 लाख करोड़ रुपये रह गई। समूह ने 20,000 करोड़ रुपये की ताजा शेयर बिक्री को पूर्ण अ​भिदान मिलने के बावजूद वापस ले लिया था।

हालांकि 27 फरवरी, 2023 के निचले स्तर से समूह के बाजार मूल्य में करीब दोगुना इजाफा हुआ है। समूह द्वारा कर्ज कम करने और खाते को दुरुस्त करने के प्रयास से शेयरों में तेजी आई। इस क्रम में प्रवर्तक ने मार्च 2023 में जीक्यूजी समूह को करीब 2 अरब डॉलर मूल्य के शेयरों की बिक्री की, जिससे समूह के प्रति निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अदाणी मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) या केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पास भेजने से इनकार करने से भी इस बात को बल मिला कि समूह के संबंध में बाजार नियामक की ओर से कोई नियामकीय विफलता नहीं हुई है।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement