facebookmetapixel
Advertisement
UN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

‘काम के दबाव’ के चलते इंजीनियर सुसाइड मामले में OLA ने जारी किया बयान

Advertisement

आत्महत्या करने वाले कर्मचारी के सहयोगी ने रेडिट पर ऐसा दावा किया था।

Last Updated- May 18, 2025 | 9:47 PM IST
Ola Cabs will have to give option for refund, CCPA took many actions after 2061 complaints Ola Cabs को रिफंड के लिए देना होगा विकल्प, 2061 शिकायतों के बाद CCPA ने लिए कई एक्शन
प्रतीकात्मक तस्वीर

ओला की एआई शाखा कृत्रिम ने रविवार को कहा कि वह इस महीने की शुरुआत में आत्महत्या करने वाले कर्मचारी के परिवार की पूरी मदद कर रही है। कंपनी जरूरत के अनुसार सहायता देने के लिए अधिकारियों के संपर्क में है। इससे पहले सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि कृत्रिम के एक युवा इंजीनियर ने कथित तौर पर ‘अत्यधिक काम के दबाव’ के कारण 8 मई को आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने वाले कर्मचारी के सहयोगी ने रेडिट पर ऐसा दावा किया था।

टिप्पणी के लिए संपर्क करने पर कृत्रिम के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘हम 8 मई को अपने सबसे प्रतिभाशाली युवा कर्मचारियों में से एक निखिल (सोमवंशी) के निधन से बहुत दुखी हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ हैं।’ 

प्रवक्ता ने कहा, ‘हम इस दुख की घड़ी में निखिल के परिवार और अपने कर्मियों को अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। हम संबंधित अधिकारियों के संपर्क में भी हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी सहायता देना जारी रखेंगे।’ 

Advertisement
First Published - May 18, 2025 | 9:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement