कंपनियां

अब Zomato से ऑर्डर करने पर लगेंगे ज्यादा पैसे, कंपनी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस

जोमैटो (Zomato) ने पिछले साल अगस्त में प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर्म फीस पिछले अगस्त से लेना शुरू किया था। उस समय यह दो रुपये प्रति ऑर्डर था।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 22, 2024 | 4:41 PM IST

होटल से खाना ऑर्डर की सर्विस देने वाले ‘ऑनलाइन’ प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने चुनिंदा बाजारों में अपने शुल्क को 25 प्रतिशत बढ़ाकर चार रुपये से पांच रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है। कंपनी के ऐप के मुताबिक उसने अपनी इंटर-स्टेट फूड डिलिवरी सर्विस ‘इंटरसिटी लीजेंड्स’ को भी रोक दिया है।

जोमैटो के प्रवक्ता ने इस बारे में पूछे जाने पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ यह एक कारोबारी कदम है जिन्हें हम समय-समय पर विभिन्न कारकों के आधार पर लेते हैं।’’

कंपनी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म फीस (Platform Fees) में बढ़ोतरी दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में लागू होगी।

जोमैटो ने पिछले साल अगस्त में प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर्म फीस पिछले अगस्त से लेना शुरू किया था। उस समय यह दो रुपये प्रति ऑर्डर था। इससे धीरे-धीरे बढ़ाकर अब पांच रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया गया है। इसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी (Swiggy) पहले से ही प्रति ऑर्डर पांच रुपये की फीस लेती है।

First Published : April 22, 2024 | 4:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)