facebookmetapixel
Advertisement
Share Market: Sensex 827 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार, अब कहां तक जाएगी तेजी?यूजरनेम फीचर पर व्हाट्सएप के बाद टेलीग्राम ने भी सरकार को सौंपा जवाब, IT मंत्रालय करेगा जांचTRAI का बड़ा फैसला: ट्रूकॉलर नहीं ब्लॉक कर पाएगा बैंकों के फोन, 1600 सीरीज को स्पैम टैग करने पर रोकबिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात! BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, जानें कीमत और खूबियांमुंबई में ₹6,066 करोड़ से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्कGroww लाया नया ‘MF Prime’ फीचर, निवेशक खुद अपने फंड को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कर सकेंगे मैनेजITR-1 फाइल करने जा रहे हैं? रुकिए! अगर इन 10 चीजों से हुई कमाई तो बदलना होगा फॉर्म, नहीं तो घर आएगा नोटिसNPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटीसोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?

नटराजन हैं टीसीएस के भावी सीईओ!

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:20 AM IST

प्रतिष्ठित व्यावसायिक पत्रिका बिजनेसवीक ने भावी सीईओ की एक सूची जारी की है, जिसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नटराजन चन्द्रशेखर को कंपनी का भावी सीईओ करार दिया गया है।
अमेरिकी व्यावसायिक पत्रिका बिजनेस वीक ने लिखा है कि नटराजन टीसीएस के मौजूदा सीईओ रामादुरई का स्थान लेने के प्रमुख दावेदार हैं। पत्रिका ने सूची में विश्व के ऐसे 25 कार्याकारियों का नाम शामिल किया है, जिन पर उद्योग विशेषज्ञों एवं कंपनियों की नजर है।
45 वर्षीय नटराजन मौजूदा समय में टीसीएस के मुख्य परिचालन अधिकारी हैं और वह कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी सुब्रमण्यन रामादुरई का स्थान ले सकते हैं। पत्रिका की इस सूची में पेप्सिको के प्रमुख (अमेरिका फूड डिवीजन) जॉन सी. कांप्टन, प्रॉक्टर एंड गैंबल के उपाध्यक्ष (ग्लोबल ब्यूटी एंड ग्रूमिंग) एडवर्ड डी. शिरले और नोकिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष (सेवा) निकलस सवैंडर का नाम भी शामिल है।
गौरतलब है कि टीसीएस टाटा समूह की कंपनी है, जिसका कारोबार दुनियाभर में फैला हुआ है। 

Advertisement
First Published - May 4, 2009 | 1:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement