facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Q1 Results: मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ पर, रेवेन्यू में 25% का उछल‘होर्मुज संकट में भी नहीं थमी ट्रेनों की रफ्तार’, बोले PM मोदी: रेलवे के विद्युतीकरण ने देश को बचायामुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर पूर्व जापानी मंत्री के बिगड़े बोल, भारत का करारा जवाब: तथ्यों से कोसों दूर हैं आरोपनिवेश अनुकूलता में गुजरात नंबर वन, लेकिन 60 का आंकड़ा भी नहीं छू सका कोई राज्य; नीति आयोग का खुलासाReliance Retail Q1 Results: नेट प्रॉफिट 14% घटकर ₹2,805 करोड़ पर, लेकिन रेवेन्यू मोर्चे पर मजबूती बरकराररिलायंस का धमाका: क्रूड के बढ़े दामों से O2C बिजनेस का रेवेन्यू 30% उछला, ₹2 लाख करोड़ के पारशरद पवार के अगले कदम पर टिकी महाराष्ट्र की राजनीति, सियासी चुप्पी किसी बड़े राजनीतिक समझौते का संकेतसिर्फ सुरक्षा नहीं, भू-अर्थशास्त्र के नए दौर में भारत को चाहिए स्पष्ट आर्थिक सुरक्षा रणनीतिEditorial: रूसी तेल खरीदने पर भारत को घेरने की तैयारी, अमेरिकी सीनेट में 100% टैरिफ लगाने का प्रस्तावअब डीमैट खातों पर भी मिलेगी SWP और STP की सुविधा, SEBI ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा

मारुति ने बढ़ाई रेलवे से आपूर्ति

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:05 AM IST

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजूकी (एमएसआईएल) ने इस साल भारतीय रेलवे के जरिये 1,78,000 कारों की आपूर्ति की जो कंपनी की कुल बिक्री का करीब 12 फीसदी है। रेलवे के जरिये मारुति की कारों की ढुलाई में पिछले साल के मुकाबले इस साल 15 फीसदी का इजाफा हुआ है।
गुडग़ांव की कार कंपनी ने पिछले छह साल के दौरान 6,70,000 लाख कारों को भारतीय रेल के जरिये गंतव्य तक भेजा। इस प्रकार इसमें 18 फीसदी सीएजीआर की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी के मुताबिक उसने रेलवे के जरिये पहली बार मार्च 2014 में कारें भेजी थी। रेलवे के जरिये नई कारों को उनके आपूर्ति स्थल तक भेजने से कंपनी ने करीब 3,000 टन कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन को कम किया है।
कंपनी के बयान में कहा गया है कि इसके साथ ही 10 करोड़ लीटर ईंधन की भी बचत हुई है। इससे कंपनी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले एक लाख ट्रक के चक्कर बचाए हैं।
मारुति सुजूकी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ केनिची आयुकावा ने कारों को भेजने के लिए रेलवे का इस्तेमाल करने के बारे में कहा, कारें भेजने की बढ़ती संख्या को देखते हुए हमारी टीम ने बड़े पैमाने पर लॉजिस्टिक की जरूरत महसूस की। हमने महसूस किया कि न केवल विस्तार के लिए बल्कि जोखिम कम करने के लिए भी हमें सड़क माध्यम के अलावा दूसरे माध्यमों को देखना चाहिए।
शुरुआत में 125 कारों को ले जाने की क्षमता वाले रेलवे वैगन का इस्तेमाल किया। उसके बाद डबल-डेकर रैक का इस्तेमाल शुरू हुआ जिसमें 265 कार ले जाने की क्षमता होती है। इन रैकों के जरिये अब तक 1.4 लाख कारें भेजी जा चुकीं हैं। अब कंपनी 27 रैक का इस्तेमाल कर रही है। इनमें प्रत्येक रैक में 318 कारें भेजी जा सकतीं हैं।
मारुति ने कहा है कि वह देश की पहली कार निर्माता कंपनी है जिसके पास ऑटोमोबाइल फ्रेट ट्रेन ऑपरेटर (एएफटीओ) लाइसेंस है। वर्तमान में कंपनी पांच टर्मिनल- गुरुग्राम, फारुखनगर, कठुवास, पाटली, डेट्रोज- से कारों का लदान करती है।

Advertisement
First Published - July 9, 2020 | 12:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement