facebookmetapixel
Advertisement
Lohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की रायIndo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भाव

उत्पादन बढ़ा रहीं मारुति, हीरो

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:28 AM IST

मारुति सुजूकी इंडिया और हीरो मोटोकॉर्प आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर सितंबर में उत्पादन की रफ्तार बढ़ा सकती हैं। यात्री कार बाजार की अग्रणी कंपनी और शीर्ष दोपहिया कंपनी के इस रुख से बाजार में तेजी से सुधार होने का संकेत मिलता है जो वैश्विक महामारी के कारण बुरी तरह तबाह हो गया था।
मारुति ने जुलाई में 1,05,000 वाहनों का उत्पादन किया था। अगस्त में उसका उत्पादन 1,18,000 वाहनों का होने का अनुमान है जबकि सितंबर में वह 1,50,000 वाहनों का उत्पादन कर सकती है। इसी प्रकार, हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई में 5,25,000 वाहनों का उत्पादन किया था। अगस्त में उसका उत्पादन 5,75,000 वाहनों का रहने और सितंबर में 6,30,000 वाहनों का उत्पादन होने की उम्मीद है। इन कंपनियों की उत्पादन योजना से अवगत आपूर्तिकर्ताओं ने यह जानकारी दी। आपूर्तिकर्ताओं ने कहा कि वाहन विनिर्माताओं के अनुरोध पर कलपुर्जा आपूर्तिकर्ता पिछले कुछ महीनों से अधिक इन्वेंटरी रख रहे हैं ताकि लॉकडाउन अथवा फैक्टरियों में कोविड संक्रमण की सूरत में उत्पादन बाधित न होने पाए। मारुति सुजूकी और हीरो मोटोकॉर्प के प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार किया। मारुति के प्रवक्ता ने कहा, ‘उत्पादन वॉल्यूम के बारे में कोई अनुमान जाहिर नहीं कर सकता।’ हीरो मोटोकॉर्प के प्रवक्ता ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते क्योंकि कंपनी वित्तीय नतीजे की घोषणा से पहले चुप्पी बरत रही है। यदि उत्पादन बढ़ता है तो तिमाही के दौरान उत्पादन में यह सर्वाधिक वृद्धि होगी और इससे दोनों कंपनियों के उत्पादन का स्तर कोविड से पहले की स्थिति तक पहुंच जाएगा।

Advertisement
First Published - August 13, 2020 | 12:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement