facebookmetapixel
Advertisement
Lohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की रायIndo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भाव

पहली बार के खरीदार बढ़े: मारुति

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:01 AM IST

कोविड-19 महामारी की वजह से पहली बार कार खरीदने वालों तथा दूसरा या अतिरिक्त वाहन खरीदने वालों के प्रतिशत में इजाफा हुआ है। देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा है कि इस महामारी के बीच लोग सार्वजनिक परिवहन के बजाय खुद के वाहन का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
मारुति सुजूकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, पहली बार कार खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। कार बदलने वालों की संख्या कम हुई है। वहीं एक और वाहन या अतिरिक्त कार खरीदने वालों की संख्या भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि अब लोग सार्वजनिक परिवहन के बजाय अपना वाहन इस्तेमाल करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ समय के लिए उनकी आमदनी का स्तर भी कम हुआ। इस तरह का रुख मांग के नीचे की ओर जाने को दर्शाता है। यह काफी तर्कसंगत है। अभी तक जो आंकड़े आ रहे हैं उनसे भी यही पता चलता है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मारुति की बिक्री में बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही की तुलना में पहली बार कार खरीदने वालों की संख्या 5.5 फीसदी बढ़कर 51-53 फीसदी पर पहुंच गई है। इसके अलावा वाहन खरीदने के लिए पूछताछ भी कोविड-19 से पूर्व के 85 से 90 फीसदी पर पहुंच गई है। इसमें मिनी और कॉम्पैक्ट श्रेणी का हिस्सा सबसे अधिक यानी 65 फीसदी है जो पहले 55 फीसदी था।

Advertisement
First Published - August 2, 2020 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement