facebookmetapixel
Advertisement
429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकाना

मनी लॉन्डरिंग की जांच होने से मणप्पुरम फाइनैंस की साख पर जो​खिम: S&P

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 11:54 PM IST
anti money laundering

वै​श्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड ऐंड पुअर्स ने आज कहा कि गैर-बैंकिंग वित्तीय इकाई मणप्पुरम फाइनैंस ( Manappuram Finance Limited- MFL) के ​खिलाफ धानशोधन (money laundering) जांच होने के मद्देनजर उसकी साख पर जो​खिम हो सकता है।

देश की कानून प्रवर्तन और आ​र्थिक खुफिया एजेंसी वीपी नंदकुमार (मणप्पुरम फाइनैंस के सीईओ और प्रबंध निदेशक) की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी मणप्पुरम एग्रो फार्म्स की जांच कर रही है। एसऐंडपी ने कहा कि अभी स्पष्ट नहीं है कि जांच की वजह से मणप्पुरम को कोई कानूनी, वित्तीय या वित्तपोषण के जो​खिम का सामना करना पड़ सकता है। एमएफएल का शेयर बीएसई पर 11.45 फीसदी गिरावट के साथ 105.6 रुपये पर बंद हुआ।

MFL ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि नंदकुमार की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण को कंपनी के निदेशक मंडल ने संतोषजनक माना है। यह मामला 10 साल पुराना है। वह उस समय नियामक जांच के दायरे में थे। उन्होंने समय-समय पर नियामकों को जानकारी दी है और ​स्थिति से निपटने के लिए कानूनी सलाहकारों के संपर्क में थे। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का मणप्पुरम फाइनैंस से कोई लेनादेना नहीं है और इससे एमएफएल की वित्तीय ​स्थिति या परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 9:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement