facebookmetapixel
Advertisement
SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा है

MakeMyTrip का न्यू ईयर ऑफर! सिर्फ 10% के पेमेंट पर पाएं इंटरनेशनल फ्लाइट की कन्फर्म सीट

Advertisement

शेष राशि का भुगतान या तो यात्रा की तारीख से पहले या बुकिंग के 45 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए, जो भी पहले हो। इसके लिए कोई अतिरिक्त लागत भी नहीं ली जाएगी।

Last Updated- January 08, 2025 | 2:56 PM IST
flight passenger
Representative Image

ऑनलाइन यात्रा बुकिंग मंच मेकमाईट्रिप (MakeMyTrip) ने यात्रियों के लिए आंशिक भुगतान विकल्प पेश किया है। इसके तहत यात्री कुल किराये का 10 से 40 प्रतिशत अग्रिम भुगतान करके अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ‘कन्फर्म बुकिंग’ प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा मंच ने बुधवार को यह सूचना दी।

अग्रिम भुगतान का सटीक प्रतिशत एयरलाइन, यात्रा क्षेत्र और अग्रिम खरीद खिड़की जैसे कारकों द्वारा निर्धारित किया जाएगा। शेष राशि का भुगतान या तो यात्रा की तारीख से पहले या बुकिंग के 45 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए, जो भी पहले हो। इसके लिए कोई अतिरिक्त लागत भी नहीं ली जाएगी।

मेकमाईट्रिप ने एक बयान में कहा, “यह उद्योग-प्रथम सुविधा यात्रियों, विशेष रूप से बड़े परिवारों या समूहों के लिए एक आम समस्या का समाधान करती है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय उड़ान बुक करते समय पूरी टिकट राशि का अग्रिम भुगतान करना चुनौतीपूर्ण लग सकता है।”

बयान के अनुसार, “आंशिक भुगतान विकल्प चुनने वाले उपयोगकर्ता किराया नियमों के अनुसार पूर्ण भुगतान पूरा करने के बाद अपनी पुष्टि की गई बुकिंग को संशोधित कर सकते हैं।” मेकमाईट्रिप की मुख्य परिचालन अधिकारी (उड़ान, हॉलीडेज एवं खाड़ी देर) सौजन्य श्रीवास्तव ने कहा, “उद्योग में पहली बार आंशिक भुगतान की यह सुविधा हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो अधिक भारतीयों को अधिक सुविधा और लचीलेपन के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुक करने में सक्षम बनाती है।”

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 2:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement