कंपनियां

Mahindra Auto Sales: वाहनों की बिक्री जून में 21 फीसदी बढ़कर 32,588 यूनिट पहुंची

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पिछले साल जून में उसने 26,880 वाहन बेचे थे।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 03, 2023 | 2:42 PM IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहनों की बिक्री इस साल जून में सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 32,588 इकाई रही। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पिछले साल जून में उसने 26,880 वाहन बेचे थे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने घरेलू बाजार में जून 2022 में 32,585 वाहनों की बिक्री की जो एक वर्ष पहले इसी महीने में बेचे गए 26,620 वाहनों के मुकाबले 22 फीसदी अधिक है।

M&M लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिविजन के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, ‘SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) वर्ग में मजबूत मांग के साथ हमने घरेलू बाजार में जून में 22 फीसदी की वृद्धि के साथ 32,585 वाहन बेचे और इसके साथ अपने बढ़ोतरी के रुझान को जारी रखा।’

उन्होंने कहा कि हालांकि आपूर्तिकर्ता की तरफ से इंजन से जुड़े कल-पूर्जें न दे पाने से कुछ समय के लिए SUV उत्पादन में अवरोध पैदा हुआ था। नाकरा ने कहा, ‘एयर बैग ईसीयू जैसे सेमीकंडक्टर से संबंधित कल-पुर्जों को लेकर बाधाएं माह के दौरान भी जारी रही।’

कंपनी ने कहा कि आलोच्य माह में इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन समेत तिपहिया वाहनों की बिक्री 6,377 इकाई रही। यह जून 2022 में बेचे गए 4,008 वाहनों से 59 फीसदी अधिक है।

First Published : July 3, 2023 | 2:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)