facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड: हर 4 निवेशक में एक महिला, तेजी से बढ़ी भागीदारी; 5 साल में AUM करीब 3 गुना बढ़ाUPI से GIFT City तक, भारत-कनाडा की नई वित्तीय साझेदारी में क्या है खास? FM सीतारमण ने खोले निवेश के बड़े रास्तेभारी कर्ज के बोझ तले दबा अमेरिका! बॉन्ड यील्ड उछली, क्या आने वाली है मंदी? भारतीय बाजारों पर कितना असर?16% के प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद और उछलेगा शेयर? गाजा कैपिटल में क्या करें निवेशक? जानें एक्सपर्ट की रायभारतीयों के लिए बड़ा झटका! ट्रम्प प्रशासन ने दुनियाभर में इमिग्रेंट वीजा प्रक्रिया रोकीसस्ते कपड़े होंगे महंगे! 4-5% बढ़ सकते हैं दाम, इन 2 शेयरों में 49% तक तेजी के टारगेटकमरे का किराया 6% बढ़ा, कमाई 10% उछली: क्या होटल शेयरों में अभी बाकी है तेजी?महंगा हुआ गोल्ड सिल्वर: सोना 320 रुपये चढ़ा, चांदी 1,456 रुपये चमकीऑर्डर हैं, लेकिन मजदूर नहीं! क्या मजदूरों की कमी महंगी कर देगी भारत की इंफ्रा ग्रोथ?बीमा सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, कमीशन से लेकर बिक्री तक बदल सकते हैं नियम

फैशन स्टार्टअप Zilingo Pte की लिक्विडेशन प्रक्रिया शुरू

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 6:58 PM IST
zilingo pte

एशिया की टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप कंपनियों को झकझोरने वाले एक महीने के संकट को समाप्त करते हुए Zilingo Pte की लिक्विडेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि सिंगापुर की फैशन-टेक कंपनी के बोर्ड ने ईवाई कॉरपोरेट सर्विसेज पीटीई को अस्थायी लिक्विडेटर नियुक्त किया।

उन्होंने बताया कि बोर्ड ने प्रमुख शेयरधारकों और लेनदारों को अपने फैसले के बारे में बता दिया है। बोर्ड ने हालांकि, इस घटनाक्रम को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बता दें, कभी चर्चाओं में रहने वाली यह कंपनी फाइनेंशियल इन रेगुलेटरी की शिकायतों के बाद खस्ताहाली की ओर चली गई थी। यह सब सामने आने के बाद पिछले साल में मई में हाई-प्रोफाइल को-फाउंडर और सीईओ 31 वर्षीय अंकिती बोस को बर्खास्त कर दिया गया था।

बोस ने इस मामले के दौरान गलत काम करने के किसी भी दावे से हमेशा इनकार किया और कहा कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक़, यह लिक्विडेशन Zilingo के लेनदार वर्डे पार्टनर्स और इंडीज़ कैपिटल पार्टनर्स द्वारा अपनी कुछ संपत्तियों के लिए एक खरीदार मिलने के बाद किया गया है।

उन्होंने कहा कि उन संपत्तियों को एक अज्ञात खरीद मूल्य पर नए मालिक को हस्तांतरित कर दिया गया है। Zilingo सिंगापुर से उभरने वाले सबसे हाई-प्रोफाइल स्टार्टअप्स में से एक था।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 6:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement