facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

कार्णिक ने छोड़ी ईएमआरआई

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:23 PM IST

सत्यम के निदेशक मंडल का सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद किरण कार्णिक ने ईएमआरआई के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।


नैसकॉम के पूर्व अध्यक्ष और हाल ही में सत्यम के निदेशक मंडल के सदस्य मनोनीत किए गए किरण राजू परिवार की ही गैर लाभ संस्था ईएमआरआई के निदेशक मंडल के सदस्य थे।

इसके अलावा सरकार द्वारा सत्यम के बोर्ड में नियुक्त दीपक पारेख भी न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध बीपीओ कंपनी डब्ल्यूएनएस ग्लोबल के निदेशक मंडल के सदस्य हैं।

डब्ल्युएनएस के प्रवक्ता ने बताया, ‘फिलहाल दीपक पारेख हमारे निदेशक मंडल के सदस्य हैं। इस बारे में बातचीत चल रही है।’ सूत्रों का मानना है कि पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम भी सत्यम समूह की कंपनी एमेरिटस से इस्तीफा दे सकते हैं। कलाम एमेरिटस के  चेयरमैन हैं।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वैसे तो उनके निदेशक मंडल में रहने से हमें कोई नुकसान नहीं है। क्योंकि सत्यम बीपीओ का परिचालन काफी छोटे स्तर पर होता है। लेकिन फिर भी नैतिक तौर पर इस बारे में विचार हो रहा है।

ईएमआरआई के मुख्य कार्याधिकारी वेंकट चेंगावल्ली ने बताया कि कार्णिक ने पिछले साल अप्रैल में निदेशक मंडल में सदस्य का पद संभाला था। हालांकि उन्होंने अपना इस्तीफा 9 जनवरी को ही दे दिया था।

Advertisement
First Published - January 12, 2009 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement