facebookmetapixel
Advertisement
फ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यू

जेएसडब्ल्यू एनर्जी के सीएफओ ज्योति कुमार ने दिया इस्तीफा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:02 AM IST

बिजली उत्पादन करने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने कहा है कि उसके मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) ज्योति कुमार अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने कहा कि अग्रवाल कंपनी के बाहर के अवसरों को भुनाने के लिए इस्तीफा दिया है। अग्रवाल 15 सितंबर तक दफ्तर आते रहेंगे।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी मेंं कहा है कि उसके इस कार्यकारी निदेशक ने कंपनी के बाहर मौजूद करियर संबंधी संभावनाओं को भुनाने के लिए इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही वह 15 सितंबर को कारेाबारी समय के खत्म होने के साथ ही निदेशक पद (वित्त निदेशक) और मुख्य वित्तीय अधिकारी पद से हट जाएंगे।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी के लिए इस साल बोर्ड के स्तर पर होने वाला यह दूसरा बदलाव है। जून में शरद महेंद्र ने कंपनी के निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि महेंद्र ने समूह के भीतर ही नई संभावनाओं को हासिल करने के लिए इस्तीफा दिया था। फिलहाल वह मुख्य कार्याधिकारी के तौर पर जेएसडब्ल्यू स्टील कोटेड प्रोडक्ट्स की कमान संभाल रहे हैं। जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा है कि वह जल्द ही अग्रवाल की जगह किसी नए व्यक्ति की नियुक्ति की घोषणा करेगी। कंपनी का सीओओ पद भी जून से ही लगातार खाली है।

Advertisement
First Published - August 24, 2020 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement