facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

जेएलआर की कमान थिएरी बोलोर के हाथ

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:09 AM IST

पिछले करीब छह महीने की खोज के बाद टाटा मोटर्स ने अंतत: थिएरी बोलोर को जगुआर लैंड रोवर का मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया है। 57 वर्षीय बोलोर अक्टूबर 2019 तक रेनो ग्रुप के सीईओ थे और वह 10 सितंबर अपनी नई पारी का कार्यभार संभालेंगे। वह राल्फ स्पेथ की जगह लेंगे जो पिछले एक दशक से जेएलआर की कमान संभाल रहे थे। स्पेथ अब गैर कार्यकारी वाइस चेयरमैन की भूमिका में होंगे और वह टाटा संस के बोर्ड में बरकरार रहेंगे।
टाटा समूह की इस कंपनी ने शीर्ष पद की दौड़ में शामिल कुछ आंतरिक उम्मीदवारों के बीच फ्रांस निवासी बोलोर का चयन किया है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा, ‘जगुआर लैंड रोवर में थिएरी बोलोर का स्वागत करते हुए मुझे खुशी है। एक स्थापित वैश्विक कारोबारी और जटिल बदलाव को लागू करने के दमदार ट्रैक रिकॉर्ड के साथ थिएरी उद्योग के एक सबसे प्रतिष्ठित पद के लिए अनुभव का खजाना लेकर आएंगे।’
बोरोर ऐसे समय में जेएलआर की कमान संभालने जा रहे हैं जब इस साल के आरंभ में कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण पैदा हुए व्यवधान के कारण मांग पर दबाब बरकरार है। इस महामारी के प्रकोप से पहले भी जेएलआर अपने एक सबसे बड़े बाजार में तमाम बाधाओं से जूझ रही थी जिनमें बिक्री में गिरावट, यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर होने के मद्देनजर अनिश्चितता, सख्त उत्सर्जन मानदंड आदि शामिल हैं।
एसबीआईकैप सिक्योरिटीज के खुदरा अनुसंधान प्रमुख महंतेश सबरद ने कहा, ‘जेएलआर के लिए इस समय सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लागत को नियंत्रित किया जाए। इसलिए नए सीईओ के लिए पहली प्राथमिकता लागत में कटौती और नकदी प्रवाह सुनिश्चित करना होना चाहिए।’

Advertisement
First Published - July 29, 2020 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement