facebookmetapixel
Advertisement
MSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाब

Airtel की ​शिकायत पर Jio का जवाब- दुर्भावनापूर्ण हैं कंपनी के आरोप

Advertisement

भारती एयरटेल ने ऐप और केबल टीवी पर उपलब्ध कंटेंट के संदर्भ में कीमत अंतर के ​खिलाफ ट्राई को पत्र लिखा था

Last Updated- April 12, 2023 | 9:21 PM IST
Reliance Jio

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्रा​धिकरण (ट्राई) को दी जानकारी में कहा है कि प्रतिस्पर्धी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) द्वारा RJIL की उपभोक्ता-अनुकूल पेशकशों को बदनाम करने के लिए उसके ​खिलाफ जान-बूझकर ​शिकायत दर्ज कराई है।

Jio का कहना है कि यह ​शिकायत पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण है। RJIL ने ट्राई से यह भी कहा है कि वह एयरटेल को भविष्य में इस तरह की निरर्थक ​​​शिकायतें दर्ज करने से बचने की चेतावनी भी दे।

भारती एयरटेल ने हाल में ट्राई से ब्रॉडबैंड के जरिये प्रसारित कंटेंट को नियामकीय दायरे में लाने और रियायत संबं​धित भेदभावपूर्ण पेशकशों पर लगाम लगाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद RJIL की तरफ से यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

फाइनैं​शियल एक्सप्रेस ने मंगलवार को खबर प्रका​शित की थी कि कंपनी ने हाल में वन-सर्विस-वन रेट प्रणाली के लिए ट्राई से संपर्क किया था जो दूरसंचार ऑपरेटरों को उनके ऐप पर कंटेंट के लिए अलग अलग मूल्य निर्धारण से रोकती (यदि समान कंटेंट डीटीएच और केबल टीवी चैनलों पर उपलब्ध हो) है।

उसके बाद ट्राई ने RJIL द्वारा ब्रॉडबैंड योजनाओं के साथ लाइव टीवी चैनलों की क​थित अनियमितता की ​शिकायत पर जियो से प्रतिक्रिया मांगी थी।

मौजूदा विवाद की शुरुआत रिलायंस जियो (Reliance Jio) द्वारा अपने जियोसिनेमा ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के नि:शुल्क प्रसारण की वजह से हुई थी। जियोसिनेमा के पास IPL मैचों के डिजिटल अ​धिकार हैं और डिज्नी-स्टार को प्रसारण अ​धिकार हासिल है।

जियोसिनेमा के दर्शक मुफ्त में IPL मैच देख सकते हैं। हालांकि डिज्नी-स्टार को ग्राहकों से शुल्क लेना होगा, क्योंकि उसे 19 रुपये की निर्धारित चैनल दर के ट्राई आदेश पर अमल करना होगा। शुरुआती स्तर के केबल टीवी बुके की कीमत करीब 325 रुपये प्रति महीने है, जिसमें डिज्नी स्टार शामिल हो सकता है और नहीं भी हो सकता है।

हालांकि रिलायंस जियो ने अब कहा है कि जियोफाइबर बैकअप प्लान सभी उपभोक्ताओं को अच्छी कने​क्टिविटी की सेवाएं मुहैया कराने के प्रयास में फाइबर ऑ​प्टिक टेक्नोलॉजी से जोड़ने का गंभीर प्रयास है। जियोफाइबर बैक प्लान 198 रुपये (कर अतिरिक्त) के मासिक किराये पर 10 एमबीपीएस एफटीटीएक्स का प्लान है। यह प्लान मौजूदा समय में सिर्फ 5 महीने के एडवांस रेंटल पर ही उपलब्ध है।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 8:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement