facebookmetapixel
Advertisement
रक्षाबंधन पर ₹10,000 में बहन को दें फाइनें शियल गिफ्ट, FD से म्युचुअल फंड तक ये हैं 4 विकल्पUPI के 10 साल: 1.78 करोड़ से बढ़कर 24,162 करोड़ तक पहुंचा ट्रांजैक्शन वॉल्यूममहंगाई ने बदला ट्रेंड, भारत का घरेलू पर्यटन बना बड़ा ग्रोथ इंजन; डेस्टिनेशन वेडिंग्स में 20% तक बढ़ रही मांगFY27 की पहली तिमाही में हवाई सेवाओं के दाम बढ़े, बैंकिंग और सिक्योरिटीज सेवाएं हुईं सस्तीएक्सिस पेंशन फंड का AUM ₹20,000 करोड़ के पार, 15 महीने में दोगुनी हुई संपत्तिसोने की बढ़ती चमक ने बदला ट्रेंड, हल्के वजन वाली डिजाइन ज्वेलरी बन रही खरीदारों की पसंदपोस्ट ऑफिस बीमा के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, कही भी रहने पर बंद नहीं होगा आपका लाइफ इंश्योरेंस अकाउंट!एक और ज्वेलरी कंपनी का आने वाला है IPO, प्राइस बैंड ₹190-200 तय, कब से खुलेगा?Bank Strike: सितंबर से अक्टूबर तक बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल, 5 दिन बैंकिंग समेत इन मांगों पर अड़े यूनियनछोटे निवेशकों के लिए महंगे शेयर खरीदना होगा आसान, फ्रैक्शनल शेयरों पर SEBI ने बढ़ाया कदम

पाकिस्तान समर्थन वाले यूट्यूब चैनलों को किया जाएगा ब्लॉक

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:43 PM IST

खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वित कार्रवाई के कदम के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को यूट्यूब के साथ-साथ दो वेबसाइटों पर 20 चैनलों को ब्लॉक करने का आदेश दिया। मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि ये चैनल कथित तौर पर एक पाकिस्तानी नेटवर्क द्वारा चलाए जा रहे हैं जो इंटरनेट पर भारत-विरोधी प्रचार और फ र्जी खबरें भी फैला रहे हैं। भारत विरोधी कथित दुष्प्रचार अभियान में पाकिस्तान से संचालित दि नया पाकिस्तान ग्रुप (एनपीजी) शामिल था जिसका यूट्यूब चैनलों का नेटवर्क है और कुछ अन्य स्टैंडअलोन यूट्यूब चैनल भी हैं जो एनपीजी से संबंधित नहीं हैं। चैनलों के पास 35 लाख से अधिक संयुक्त ग्राहकों का आधार था और उनके वीडियो को 55 करोड़ से अधिक बार देखा गया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि एनपीजी के कुछ यूट्यूब चैनलों का संचालन पाकिस्तानी समाचार चैनलों के एंकर द्वारा किया जा रहा था। यह कार्रवाई दो अलग-अलग आदेशों के माध्यम से की गई जिनमें से एक 20 चैनलों को यूट्यूब को ब्लॉक करने का निर्देश भी शामिल है। दूसरा आदेश, दो समाचार वेबसाइटों के लिए था जिसमें दूरसंचार विभाग से अनुरोध किया गया था कि वे इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को उन्हें ब्लॉक करने के लिए निर्देश दें। ये चैनल कथित तौर पर कश्मीर, सेना, अल्पसंख्यक समुदायों और राम मंदिर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विभाजनकारी सामग्री पोस्ट करते थे।

Advertisement
First Published - December 21, 2021 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement