facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

ट्राई ने बजाई सस्ती कॉल की घंटी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:26 PM IST

फोन पर कॉल करना जल्द ही सस्ता हो सकता है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने घरेलू कॉल्स के टर्मिनेशन शुल्क में कटौती की है।
टर्मिनेशन शुल्क 33 फीसदी घटाकर 20 पैसे प्रति मिनट कर दिया गया है। लेकिन इनकमिंग कॉल पर टर्मिनेशन शुल्क 33 फीसदी बढ़ाकर 40 पैसे कर दिया गया है।
देश में फिलहाल औसतन 50 पैसे प्रति मिनट की कॉल दर है, जो दुनिया भर में सबसे कम है। ट्राई ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि लैंडलाइन फोन से लैंडलाइन या मोबाइल फोन पर और मोबाइल फोन से मोबाइल या लैंडलाइन फोन पर सभी प्रकार की घरेलू कॉल्स के लिए टर्मिनेशन शुल्क 30 पैसे प्रति मिनट से घटाकर 20 पैसे प्रति मिनट कर दिया गया है।
हालांकि इंटरनेशनल इनकमिंग कॉल्स पर शुल्क बढ़ाया गया है, लेकिन ट्राई को उम्मीद है कि सभी ऑपरेटर इंटरनेशनल आउटगोइंग कॉल्स की दर में कटौती कर इसकी भरपाई कर देंगे।

Advertisement
First Published - March 10, 2009 | 2:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement