facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

अपनी ही बाउंसर पर बोल्ड होगी सोनी!

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:17 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण पर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (सेट मैक्स) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच मौजूदा विवाद को बोर्ड ने सोनी के ‘किए का नतीजा’ बताया है।
बोर्ड के मुताबिक इस टूर्नामेंट के पहले सत्र में सोनी ने प्रसारण के दौरान दोनों के बीच हुए करार का ‘जबरदस्त उल्लंघन’ किया था। बोर्ड ने बंबई उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान आज अपना पक्ष रखते हुए यह खुलासा किया।
इसके बाद सेट मैक्स के लिए हालत अजीबोगरीब हो सकती है क्योंकि आईपीएल के भारत में प्रसारण का करार रद्द करने का आरोप बोर्ड पर लगाते हुए वह खुद ही यह मामला अदालत में ले गई है।
अदालत में इस मामले पर जिरह करते हुए बोर्ड के वकील ने आरोप लगाया कि पिछले साल आईपीएल के कवरेज के बजाय सेट मैक्स ने विज्ञापनों पर ज्यादा जोर दिया। उसके मुताबिक तय अवधि से ज्यादा समय तक चैनल ने विज्ञापन दिखाए।
बोर्ड के मुताबिक इसी साल 9 फरवरी को उसने सोनी को लिखित में इस बात से अवगत करा दिया था। सोनी ने अदालत में स्वीकार किया कि इस बारे में बोर्ड की चिट्ठी उसे मिल चुकी है।
बोर्ड के वकील ने कहा कि सेट मैक्स ने आईपीएल मैचों के दौरान ओवर की पांचवीं गेंद के बाद ही विज्ञापन दिखाने शुरू कर दिए। इस वजह से दर्शक ओवर की आखिरी गेंद देखने से महरूम रह गए। इतना ही नहीं मैचों के दौरान प्रसारणकर्ता के कैमरे गेंद को ठीक तरीके से दिखा भी नहीं रहे थे। लेकिन सोनी के वकीलों ने इन्हें तकनीकी मसले करार दिया।
बोर्ड ने कहा कि सोनी के साथ करार को तोड़ना एकदम वैध है। उसने वर्ल्ड स्पोट्र्स ग्रुप को भी इस मामले में पक्ष बनाने की दरख्वास्त अदालत से की, जिस पर सोनी ने आपत्ति जताई। इस मामले में फैसला जल्द आने की उम्मीद है।
बोर्ड ने सोनी पर किया जवाबी हमला
बोर्ड ने लगाया सोनी पर करार तोड़ने का आरोप 
कहा, सोनी ने मैच से ज्यादा दिखाए विज्ञापन
9 फरवरी को सोनी को दे दिया था इस बारे में नोटिस 
सोनी ने कबूल की बोर्ड से चिट्ठी मिलने की बात

Advertisement
First Published - March 17, 2009 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement