facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

आईएसबी में नौकरी पर भी मंदी की मार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:43 PM IST

मंदी की वजह से इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के छात्रों को प्लेसमेंट में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
प्लेसमेंट के लिए पहुंची ज्यादातर कंपनियों ने अपने पैकेज में भारी कटौती की है और छात्रों को महज 13 से 15 लाख रुपये सालाना के वेतन की पेशकश की जा रही है। पिछले साल यहां के छात्रों को 10 से 20 लाख रुपये सालाना के वेतन पर प्लेसमेंट मिला था।
पिछले साल करीब 230 कंपनियां प्लेसमेंट के लिए यहां आई थीं। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल 421 छात्रों के लिए 657 नौकरियों के ऑफर थे। इस बार आईटी, फाइनैंस और रियल एस्टेट क्षेत्रों से करीब 280 ऑफर ही मिल पाया है, जबकि छात्रों की संख्या 440 है। पिछले साल यहां 50 फीसदी छात्रों ने अपने कार्यक्षेत्र को बदलने में कामयाबी हासिल की।
लेकिन इस साल स्थिति बहुत विकट है। छात्रों के आईएसबी आने से पहले के अनुभव को कंपनियां ज्यादा महत्व दे रही हैं। संस्थान के एक छात्र ने बताया कि पहले के अनुभवों को इस बार ज्यादा तवाो मिल रहा है और उसी के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं।
13 से 15 लाख रुपये सालाना वेतन के ऑफर
पिछले साल औसतन 18 से 20 लाख रुपये के थे ऑफर
पिछले साल के मुकाबले कम कंपनियां आईं कैंपस में

Advertisement
First Published - March 3, 2009 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement