facebookmetapixel
Advertisement
Market Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेट

मोबाइल बाजार में मंदी की घंटी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:14 PM IST

भारत में प्रतिमाह मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में भले ही तेजी से इजाफा हो रहा हो, लेकिन मोबाइल हैंडसेट कंपनियों का कहना है कि वर्ष 2009 उनके लिए अच्छा नहीं रहेगा।
उनके मुताबिक, वर्ष 2008 में यह 25 फीसदी की दर से बढ़ा था, लेकिन अब इस तरह की वृद्धि के कम ही आसार हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि मोबाइल उपभोक्ता अपने पुराने हैंडसेट को बदल नया फोन नहीं खरीद रहे हैं।
गौरतलब है कि कुल मोबाइल हैंडसेट बाजार में रिप्लेसमेंट बाजार की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है। जबकि जो नए ग्राहक आ रहे हैं, वे सस्ते और पुराने (सेकेंड हैंड) हैंडसेट को तवाो दे रहे हैं। यही वजह है कि मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में तो प्रतिमाह 1 से 1.2 करोड़ का इजाफा हो रहा है, लेकिन हैंडसेट बाजार में यह तेजी नहीं दिख रही है।
इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन के मुताबिक, मोबाइल कंपनियों की ओर से करीब 11 करोड़ हैंडसेट बेचे गए, जो 26,000 करोड़ रुपये मूल्य का है। हालांकि कंपनियों का अनुमान है कि वर्ष 2009 में करीब 12 करोड़ हैंडसेट बेचे जाने का अनुमान है, लेकिन इसका कुल मूल्य पहले जितना ही रहेगा। इसकी वजह यह है कि ज्यादातर उपभोक्ता सस्ते या एंट्री लेवल के हैंडसेट को खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही नहीं, रिप्लेसमेंट मार्केट, जहां उपभोक्ता अपने पुराने हैंडसेट को बदल नया हैंडसेट लेते हैं, उसमें किसी तरह की वृद्धि नहीं देखी जाएगी।
सैमसंग मोबाइल के कंट्री हेड वी.पी. दत्त का कहना है कि रिप्लेसमेंट बाजार पर दबाव देखा जा रहा है। पहले उपभोक्ता आमतौर पर 18 महीने में अपने पुराने हैंडसेट को बदल रहे थे, लेकिन मंदी की वजह से अब मोबाइल फोन बदलने की योजना को टाला जा रहा है। ऐसे में रिप्लेसमेंट बाजार गिरकर 20 फीसदी रह सकता है।
हालांकि रिप्लेसमेंट बाजार में जो हैंडसेट खरीदे जाएंगे, वह अपग्रेड मॉडल के होंगे। दत्त का कहना है कि मोबाइल बाजार में एंट्री लेवल यानी जिसकी कीमत 3000 रुपये कम है, उसकी बिक्री कुल हिस्सेदारी की करीब 63 फीसदी है। लेकिन स्थिति को देखते हुए लगता है कि इस सेगमेंट की हिस्सेदारी बाजार में और बढ़ेगी, क्योंकि ग्रामीण इलाकों में ज्यादा नए उपभोक्ता जुड़ रहे हैं।
ग्राहकों की संख्या में भले ही इजाफा हो, लेकिन हैंडसेट कंपनियों को नहीं होगा ज्यादा फायदा

Advertisement
First Published - March 7, 2009 | 4:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement