facebookmetapixel
Advertisement
ऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहाराITR Filing 2026: फ्रीलांसिंग का कर रहे हैं काम तो रिटर्न भरते समय रखें ध्यानEditorial: RBI ने FCNR-B स्वैप योजना समय से पहले बंद की, उठे नीतिगत फैसले पर सवालआर्टिफिशल इंटेलिजेंस की चर्चा बेशुमार, लेकिन आम जिंदगी में असर अब भी सीमित40 साल बाद भी अनसुना है जनरल वैद्य का बलिदान, क्या भारत अपने युद्ध नायकों को भूल गया?

मार्च में मिलेंगे एमएनपी लाइसेंस

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:01 PM IST

दूरसंचार विभाग मोबाइल नंबर स्थानांतरण (मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी; एमएनपी) सुविधा के लाइसेंस की घोषणा मार्च के पहले हफ्ते तक कर देगा।
केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए. राजा ने इस बात की घोषणा गुरुवार को राज्यसभा में की।
राजा ने बताया, ”एमएनपी सुविधा के लिए लाइसेंस 5 मार्च 2009 तक दे दिए जाएंगें। सफल एजेंसियों को इस दिन तक सहमति पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) भी दे दिया जाएगा।”
चयनित एजेंसी मोबाइल उपभोक्ताओं को बगैर मोबाइल नंबर बदले ऑपरेटर बदलने की अनुमति देगी। अपने दिशानिर्देश में दूरसंचार विभाग ने देश को दो भागों में बांटा है। हरेक भाग में 11 सर्किलों को शामिल किया गया है।
एमएनपी सेवा में हो रहे विलंब को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही सरकार को अंतत: सफाई देनी ही पड़ी। सरकार ने कहा कि इस सेवा में कोई देरी नहीं की जा रही है।
पिछले साल अगस्त में जारी दूरसंचार विभाग के दिशानिर्देश में अनुमान जताया गया था कि देश के सभी महानगरों में एमएनपी सेवा का लाइसेंस अगले 6 महीने में जारी कर दिए जाएंगे। वहीं एक साल के अंदर इस सेवा का लाभ पूरे देश को दे दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 26, 2009 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement