facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

मेहर पर बरसी अवार्ड की मेहर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:49 PM IST

थर्मेक्स की चेयरपर्सन मेहर पद्मजी को बिजनेस स्टैंडर्ड के साल (2007-08) के सबसे बेहतरीन सीईओ के अवॉर्ड से नवाजा गया है।
छह सदस्यों की जूरी ने उनका चयन किया, जिसकी अगुआई इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज के को-चेयरमैन नंदन निलेकणि ने की। इसके अलावा चार अन्य कंपनियों के अधिकारियों को भी अलग-अलग अवॉर्ड से नवाजा गया।
बड़ी कंपनियों के दबदबे वाले बाजार में कंपनी को सही दिशा में आगे बढ़ाने, बिक्री और शुद्ध लाभ में इजाफे के साथ-साथ शेयरधारकों को फायदा पहुंचाने के लिहाज से थर्मेक्स के शानदार प्रदर्शन का श्रेय पद्मजी के कुशल नेतृत्व को जाता है।
42 वर्षीय पद्मजी ने अक्टूबर 2004 में कंपनी की कमान संभाली थी। पिछले तीन सालों में पुणे की इस कंपनी की शुद्ध बिक्री में 41 फीसदी और शुद्ध मुनाफे में 62 फीसदी का इजाफा हुआ है।
स्टार पीएसयू की श्रेणी में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन को अवॉर्ड दिया गया। अरेवा टी ऐंड डी को स्टार एमएनसी का अवार्ड दिया गया। जबकि स्टार एसएमई का अवॉर्ड ऑप्टो सर्किट्स को मिला। वहीं, स्टार अनलिस्टेड कंपनी का अवॉर्ड चेन्नई की ट्रैक्टर्स ऐंड फार्म इक्विपमेंट्स (टैफे) के खाते में गया।
जूरी में निलेकणि के अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर के नितिन परांजपे, मैकिंजी के आदिल जैनुलभाई, केकेआर इंडिया के संजय नायर, वोडाफोन एस्सार के असीम घोष और ओएनजीसी के पूर्व अध्यक्ष सुबीर राहा शामिल थे।

Advertisement
First Published - March 12, 2009 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement