facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

खुदी आईपीएल की पिच!

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:15 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं।
सरकारी अड़ंगे के बाद अब कंपनी के आधिकारिक प्रसारणकर्ता सोनी टेलीविजन ने भी तकरार की राह पकड़ ली है। कंपनी प्रसारण अधिकार के मसले पर आईपीएल के आयोजक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को बम्बई उच्च न्यायालय में घसीट ले गई है।
कंपनी का आरोप है कि भारत में आईपीएल के प्रसारण के लिए उसके साथ हुआ करार बीसीसीआई ने बीच में ही रद्द कर दिया है। इसकी वजह से सेट मैक्स की ओर से बेचे गए 500 करोड़ रुपये के एयरटाइम का मामला भी अधर में लटक गया है।
उच्च न्यायालय में आज हुई सुनवाई के मुताबिक 14 मार्च को बोर्ड ने सोनी को फैक्स भेजकर यह करार रद्द कर दिया और 15 मार्च को वर्ल्ड स्पोट्र्स ग्रुप के साथ नया करार कर लिया।
लेकिन सोनी इस मामले में अदाल पहुंच गई और अदालत ने बोर्ड को अगले आदेश तक प्रसारण से संबंधित कोई भी नया करार करने से रोक दिया। सोनी के मुताबिक उसे इसका नोटिस पहले मिलना चाहिए था। इसके अलावा इसी साल 9 मार्च को वह प्रसारण अधिकार की पेशगी के तौर पर 90 करोड़ रुपये बोर्ड को दे चुकी है। मामले पर सुनवाई मंगलवार को होगी।
इस बीच सरकार ने भी आईपीएल के लिए सुरक्षा मुहैया कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं। उसने आईपीएल के कार्यक्रम में एक बार फिर फेरबदल करने के लिए बोर्ड से कहा है, जिसके बाद सुरक्षा के मसले पर बात हो सकेगी।

Advertisement
First Published - March 17, 2009 | 1:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement