facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

आईपीएल चैंपियन निजी प्लेसमेंट और आईपीओ की राह पर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:43 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के प्रमोटर कोष जुटाने के लिए निजी प्लेसमेंट और आईपीओ की राह देख रहे हैं।


इन प्रमोटरों ने डीएलएफ आईपीएल की अन्य टीमों की तुलना में काफी कम फ्रेंचाइजी शुल्क के साथ इस टीम को खरीदा था। इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि राजस्थान रॉयल्स की मालिक ब्रिटेन की इमरजिंग इंडिया कोष जुटाने और फ्रेंचाइजी के ब्रांड को मजबूत बनाने के विकल्प की तलाश कर रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, ‘प्रमोटर इसे जल्द ही पूरा किए जाने के लिए उत्सुक हैं। वे कोष जुटाने की संभावना तलाश रहे हैं और ऐसा करने में किसी तरह की परेशानी भी नहीं आनी चाहिए।’ ये प्रमोटर नए खिलाड़ियों की खरीद और पिछले साल टीम के गठन के उद्देश्य से लिए गए कर्ज का भुगतान करने के लिए कोष जुटाना चाहते हैं।

कंपनी को 1000 करोड़ रुपये के मूल्य निर्धारण की उम्मीद है  और प्रमोटर निजी इक्विटी फंडों के लिए तकरीबन 10 फीसदी की हिस्सेदारी घटा सकते हैं। इमरजिंग इंडिया इस सौदे के लिए एक निवेश बैंकर की नियुक्ति की प्रक्रिया में है।

अधिकारियों ने बताया, ‘निजी प्लेसमेंट आईपीओ से पहले किया जाएगा। 2009 की दूसरी तिमाही में आईपीओ लाए जाने की योजना है। उसी समय अगले साल की आईपीएल टूर्नामेंट चल रहा होगा। लिस्टिंग भी बाजार के रुझान पर निर्भर होगा। उम्मीद है कि अगले साल मार्च-अप्रैल में शेयर बाजार बेहतर स्थिति में होगा।’ मनोज बडाले इमरजिंग इंडिया के चेयरमैन और फ्रैजर कैस्टीलिनो मुख्य कार्यकारी हैं।

रवि कृष्णन आईपीएल-जयपुर फ्रेंचाइजी के वाइस-चेयरमैन हैं। अन्य प्रमुख शेयरधारकों में लैचलन मर्डोक भी शामिल हैं जो मीडिया क्षेत्र की हस्ती रूपर्ट मर्डोक के पुत्र हैं। अपनी निवेश फर्म इल्लयरा के जरिये भारत में लैचलन का यह दूसरा निवेश है। इस निवेश कंपनी का नाम एक द्वीप के नाम से जुड़ा हुआ है। इल्लयरा का मुख्यालय आस्ट्रेलिया के सिडनी में है।

Advertisement
First Published - September 2, 2008 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement