facebookmetapixel
Advertisement
यूपी डिफेंस कॉरिडोर में 2,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश, अदाणी और बीईएल बढ़ाएंगी उत्पादनTata Motors Q1FY27 Results: मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,556 करोड़; वाहनों की बिक्री 26% बढ़ीत्योहारी सीजन में अस्थायी नौकरियों की बाढ़, 15-20% तक भर्ती बढ़ने का अनुमानचीनी की मिठास के साथ गुड़ में भी चढ़ा महंगाई का रंग, 60 रुपये किलो के पार पहुंचा भावशेयर बाजार के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेराफेरी नहीं मिली : सेबी चेयरमैनEmbassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

साइबर उल्लंघन की वजह से ब्रांडों को बड़ा नुकसान

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:21 AM IST

डेटा उल्लंघन की वजह से दुनिया में सभी क्षेत्रों के प्रमुख ब्रांडों की वैल्यू कमजोर पड़ सकती है। इंटरबैंड और इन्फोसिस द्वारा अपने तरह के पहले विशेष अध्ययन ‘इन्विजिबल टेक, रियल इम्पैक्ट’ में कहा गया है कि डेटा उल्लंघन की वजह से इन ब्रांडों की वैल्यू को 93 अरब डॉलर से लेकर 223 अरब डॉलर के बीच नुकसान हो सकता है। यह कुल वैल्यू के 4-9.6 प्रतिशत के बीच है।
अध्ययन में पाया गया कि सभी क्षेत्रों के वैश्विक ब्रांडों में डेटा उल्लंघन का दीर्घावधि प्रभाव पड़ता है। अध्ययन में यह भी कहा गया है कि बेहतर ग्राहक अनुभव परिवेश तैयार करने को इच्छुक कंपनियां अपने डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर ध्यान बढ़ा रही हैं। इससे एक ऐसा खास ब्रांड अनुभव पैदा हो रहा है जिसकी वजह है कि ग्राहक वफादार बने रहने के लिए ब्रांड को ज्यादा भुगतान को इच्छुक हैं।
अनुमान है कि 2020 के शुरू में ऑनलाइन के जरिये साझा डेटा बढ़कर 33 जेटाबाइट (1 जेटाबाइट 1 लाख करोड़ गीगाबाइट के बराबर) हो गया था।
इंटरब्रांड इंडिया में मुख्य ग्रोथ ऑफिसर अमेय कपनडक का कहना है कि अध्ययन में कंपनी की वित्तीय वैल्यू, ब्रांड के योगदान और ब्रांड की ताकत जैसे मानकों का आकलन किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि डेटा उल्लंघन से ब्रांड और उसकी धारणा काफी हद तक प्रभावित होती है। इन्फोसिस में साइबर सिक्योरिटीज प्रैक्टिस के प्रमुख एवं मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी विशाल साल्वी ने कहा, साइबर सुरक्षा का मुद्दा बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। हम सभी यह जानते हैं कि इसके प्रभाव की मात्रा का पता लगाना कठिन है।

Advertisement
First Published - March 8, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement