facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

अमेरिका लगाएगा चीनी ऐप पर प्रतिबंध

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:10 AM IST

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने सोमवार को कहा कि उनका देश अमेरिका टिकटॉक सहित विभिन्न चीनी सोशल मीडिया ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर ‘निश्चित तौर से’ विचार कर रहा है और कहा कि ये ऐप चीन सरकार के साथ डेटा साझा करते हैं। हालांकि टिकटॉक ने इस आरोप को नकारा है।
पोम्पिओ ने फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘मैं राष्ट्रपति (डॉनल्ड ट्रंप) के सामने यह बात रखना नहीं चाहता लेकिन यह ऐसा है, जिसपर हम विचार कर रहे हैं।’ अमेरिकी नीतिनिर्माताओं ने टिकटॉक पर उपयोगकर्ताओं के डेटा को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं को उठाया है तथा उनका कहना है कि वे घरेलू कंपनियों के लिए चीन के कानून को लेकर चिंतित हैं, जिसके तहत चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा नियंत्रित खुफिया कार्यों के लिए कंपनियों को सहयोग करना होगा। पोम्पिओ ने कहा कि अमेरिकियों को चीन स्थित बाइटडांस कंपनी के स्वामित्व वाले लघु-वीडियो ऐप का उपयोग करते समय सतर्क रहना चाहिए। यह पूछने पर कि क्या वह लोगों से टिकटॉक डाउनलोड करने की सिफारिश करेंगे तो पोम्पिओ ने कहा, ‘अगर आप चाहते हैं कि आपकी निजी जानकारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के हाथों में जाए, तो ऐसा कर सकते हैं।’ इन टिप्पणियों के जवाब में, टिकटॉक ने बताया कि उसने चीन को कभी भी उपयोगकर्ता संबंधी डेटा प्रदान नहीं किया है।
टिकटॉक हॉन्गकॉन्ग में बंद करेगा सेवाएं 
फेसबुक, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, गूगल एवं ट्विटर के बाद छोटे वीडियो वाले ऐप टिकटॉक ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को कहा कि वह भी हॉन्गकॉन्ग में अपनी सेवाएं फिलहाल बंद करने जा रहा है। यह विवादस्पद कानून पिछले सप्ताह हॉन्गकॉन्ग में लागू किया गया था। फेसबुक, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पहले ही कह चुकी हैं कि वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों से उपयोगकर्ता डेटा साझा करने संबंधी अनुरोध स्वीकार नहीं करेंगी। हॉन्गकॉन्ग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत पुलिस को व्यापक अधिकार प्राप्त हैं, जिसके तहत उन्हें बिना वारंट के तलाशी लेने, संदिग्धों को शहर छोडऩे से रोकने और संचार बाधित करने समेत अन्य कार्रवाई करने की अनुमति होगी। रॉयटर्स

Advertisement
First Published - July 7, 2020 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement