facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर मॉनसून के अनुमान से FMCG कंपनियां सतर्क; बेचेंगी ज्यादा माल, कम बढ़ाएंगी दामएयरटेल को बड़ी राहत! ट्राई के शुरुआती रुख में नेट-न्यूट्रैलिटी नियमों के उल्लंघन से इनकारमारुति की छोटी कारों की बिक्री में 147% की जबरदस्त उछाल, उत्पादन सुधार और CNG मांग से बढ़तमोबिस इंडिया प्लांट में आग से ह्युंडै-किया के उत्पादन पर होगा असर! एक हफ्ते तक सप्लाई बाधित होने की आशंकावॉकहार्ट को जैयनिच से 1.5 अरब डॉलर की बिक्री की उम्मीद, शेयर में 21% की छलांगमई में यात्री वाहनों की बिक्री में 25.4% की जोरदार बढ़ोतरी, SUV और EV मांग में तेजी जारीब्याज दर बढ़ाना नहीं है समाधान, रुपया संभालने के लिए RBI को आजमाने कुछ नए विकल्पभारतीय बैंकों में बढ़ा अमीरों का दबदबा, टर्म डिपॉजिट जमा में बड़े जमाकर्ताओं की हिस्सेदारी हुई एक-तिहाईमई में GST संग्रह ने पकड़ी रफ्तार, 3.3% की बढ़त के साथ 1.67 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा राजस्व संग्रहEditorial: डिजिटल क्रांति के बीच RBI का प्लास्टिक नोट लाने का फैसला

दवा की गुणवत्ता को लेकर मासिक मीटिंग की योजना बना रहा आईपीए

Advertisement

शिरीष बेलापुरे ने कहा कि गुणवत्ता के मसले पर आईपीए सदस्यों के साथ वह नियमित बैठकें कर रहे हैं।

Last Updated- June 26, 2023 | 11:29 PM IST
Gen Z Heath Trends

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की ओर से निगरानी सख्त किए जाने के बाद इंडियन फार्मास्यूटिकल्स अलायंस (आईपीए) अपने सदस्यों व अन्य दवा कंपनियों के साथ मासिक बैठक करने की योजना बना रहा है, जिससे जांच की समस्याओं से निपटा जा सके।

आईपीए के सीनियर टेक्निकल एडवाइजर और यूएसएफडीए के इंडिया डायरेक्टर (ऑफिस ऑफ ग्लोबल ऑपरेशन) शिरीष बेलापुरे ने कहा कि गुणवत्ता के मसले पर आईपीए सदस्यों के साथ वह नियमित बैठकें कर रहे हैं। बेलापुरे ने कहा, ‘आईपीए ने इस मसले पर ठीक एक महीने पहले बैठक की थी, जिसमें दवा कंपनियों ने की गई कार्रवाई साझा की और बताया कि उन्होंने किस तरह बदलाव किए हैं।’

उन्होंने कहा कि हमने अपने समूह के सदस्यों व अन्य कंपनियों के साथ हर महीने बैठक करने की योजना बनाई है, जिससे वे अपने अनुभव साझा कर सकें कि उन्होंने क्या बदलाव किए हैं।

यूएसएफडीए में कंट्री डायरेक्टर साराह मैकमुलन ने हाल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि फर्मों की सुधारात्मक कार्रवाई के बारे में सूचना साझा करने में व्यवधान के कारण यूएसएफडीए उद्योग के भीतर जानकारी साझा करने को प्रोत्साहित करता है। फर्मों की सुधारात्मक कार्रवाई के बारे में यूएसएफडीए क्या साझा कर सकता है, इसकी सीमाएं हैं।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement