facebookmetapixel
Advertisement
PM Rahat Yojana के तहत Road Accident के बाद ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!₹590 करोड़ का झटका! IDFC First Bank में बड़ा फ्रॉड, शेयर 20% टूटाAirtel का मास्टरस्ट्रोक: ₹20,000 करोड़ के निवेश के साथ डिजिटल लेंडिंग बाजार में मचाएगी तहलकासेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स की चमक पड़ी फीकी, जनवरी में निवेश 88% गिरा; अब निवेशक क्या करें?SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेत

अगले हफ्ते Stock Split करने जा रही Naukri.com की पैरेंट कंपनी Info Edge, जानें डिटेल्स

Advertisement

यह Info Edge का पहला स्टॉक स्प्लिट है। इस कंपनी ने अपने कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारतीय डिजिटल बाजार में अपनी पहचान बनाई है।

Last Updated- May 04, 2025 | 3:27 PM IST
Info Edge

Naukri.com की पेरेंट कंपनी Info Edge ने अपने शेयरों को स्टॉक स्प्लिट करने का फैसला किया है। Info Edge ने अपने सबसे पहले स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 7 मई, 2025 (बुधवार) तय की है। Info Edge ने घोषणा की है कि स्टॉक स्प्लिट का अनुपात 5:1 होगा। इसका मतलब यह है कि हर एक शेयर को 5 नए शेयरों में बांट दिया जाएगा। वर्तमान में कंपनी का प्रत्येक शेयर 10 रुपये का है, जो स्टॉक स्प्लिट के बाद 2 रुपये का हो जाएगा। Info Edge ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “कंपनी के प्रत्येक Rs 10 के मौजूदा शेयर को 5 नए Rs 2 के शेयरों में विभाजित किया जाएगा।”

Info Edge के लिए पहली बार स्टॉक स्प्लिट

यह Info Edge का पहला स्टॉक स्प्लिट है। इस कंपनी ने अपने कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारतीय डिजिटल बाजार में अपनी पहचान बनाई है। इसके अलावा, Info Edge Zomato का भी निवेशक है। BSE वेबसाइट के अनुसार, Info Edge ने 2024 में दो बार डिविडेंड, कुल मिलाकर Rs 24 प्रति शेयर दिया है। 2023 में कंपनी ने Rs 19 और 2022 में Rs 23 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

शेयर की वर्तमान स्थिति

Info Edge के शेयर शुक्रवार (2 अप्रैल) को NSE पर Rs 7100 पर बंद हुए थे। पिछले एक साल में Info Edge के शेयरों ने 18 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दो साल में कंपनी के शेयरों ने 87 प्रतिशत का उछाल दिखाया है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 179 प्रतिशत तक बढ़ चुका है।

Advertisement
First Published - May 4, 2025 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement