facebookmetapixel
Advertisement
दुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक टूटा, Nifty 24,300 के पास; Tata Motors PV में 5% की गिरावटकच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद आज कैसी है चाल? ब्रेंट 87 डॉलर के नीचेUS में H-1B वीजा का खेल बदला! भारतीय IT कंपनियों ने नए आवेदन से बनाई दूरी, 38.5% गिर गए रजिस्ट्रेशनअनलिमिटेड डेटा का दौर होगा खत्म? ज्यादा डेटा के लिए ज्यादा चार्ज क्यों चाहती हैं टेलीकॉम कंपनियांStocks to Watch Today: SBI से L&T तक, इन 10 शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनचंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजर

इंफ्लेक्शन प्वाइंट वेंचर्स ने कूवर्स में 47% रिटर्न के साथ निकासी की

Advertisement

आईपीवी ने कंपनी में 22 महीनों के भीतर 2.1 गुना रिटर्न हासिल किया

Last Updated- September 16, 2023 | 12:06 AM IST
money

एंजल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म इंफ्लेक्शन प्वाइंट वेंचर्स (आईपीवी) ने शुक्रवार को 47 फीसदी रिटर्न के साथ वाहन का कलपुर्जा बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी कूवर्स से पूरी तरह से अपनी निकासी की घोषणा की।

जर्मनी की दिग्गज वाहन कंपनी शेफलर इंडिया द्वारा 142 करोड़ रुपये में कूवर्स का अधिग्रहण करने के बाद आईपीवी ने निकासी की है। निकासी के माध्यम से आईपीवी ने कंपनी में निवेश के 22 महीनों के भीतर मासिक आधार पर 2.1 गुना रिटर्न हासिल किया है।

इंफ्लेक्शन प्वाइंट वेंचर्स के सह-संस्थापक मितेश शाह ने कहा, ‘आईपीवी में हम स्थायी मूल्य बनाने के लिए संस्थापकों के साथ मिलकर काम करने के लिए समर्पित हैं। कूवर्स के साथ हमने तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में उनकी समग्र बाजार धारणा को बढ़ाने के लिए व्यावसायिक पहलू से आगे बढ़कर काम किया।’

Also Read: केरल में निपाह वायरस के प्रकोप से पर्यटन को नुकसान की आशंका

उन्होंने कहा, ‘हम महज एक सलाहकार नहीं हैं। हम प्रत्येक व्यावसायिक निर्णय में संयोजक और सक्रिय भागीदार भी रहे हैं। हम सिर्फ चेक पर हस्ताक्षर करने और निष्क्रिय भूमिका निभाने के बजाय पूरी यात्रा में पूरी तरह से लगे रहकर परिणामों को सक्रिय रूप से प्रभावित करने के लिए संस्थापकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’ बी-टु-बी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कूवर्स की स्थापना साल 2016 में की गई थी।

कूवर्स के मुख्य कार्याधिकारी संदीप बेगुर ने कहा, ‘हमारे रकम जुटाने और एम ऐंड ए चरण के दौरान आईपीवी हमारे लिए एक स्तंभ की तरह था। मितेश ने भी पूरी प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।’ आज तक आईपीवी ने 175 से अधिक स्टार्टअप कंपनियों में 600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement