facebookmetapixel
Advertisement
कैनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड रिव्यू: ₹10,000 की SIP से बने ₹2.66 करोड़, AUM पहुंचा ₹25,251 करोड़RBI ने FCNR(B) स्वैप सुविधा की समयसीमा घटाई, अब 31 अगस्त तक ही जमा होंगे पैसेक्या खत्म होगा अनलिमिटेड डेटा का दौर? जानिए अब ज्यादा इंटरनेट के लिए क्यों चुकाना होगा ज्यादा पैसा!देश की विदेशी मुद्रा तिजोरी फिर मजबूत, फॉरेक्स रिजर्व 707 अरब डॉलर के पारभारत के निर्यात में जोरदार उछाल, FTA साझेदार देशों को सामान भेजना दोगुने से ज्यादा बढ़ावसीयत, प्रोबेट और प्रॉपर्टी का ट्रांसफर: इसपर क्या कहता है देश का कानून, आसान भाषा में समझें पूरी बातQ1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?

महंगाई से खपत को लगा झटका

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:16 PM IST

भारतीय बाजार में मूल्य के मोर्चे पर वृद्धि दिख रही है लेकिन वॉल्यूम (मात्रात्मक बिक्री) में गिरावट जारी है। यूनिलीवर के मुख्य कार्याधिकारी एलन जोप ने जून तिमाही के वित्तीय नतीजे की घोषणा के दौरान विश्लेषकों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई के कारण खपत में गिरावट दिख रही है।
जोप ने कहा, ‘हमें हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की बाजार के मुकाबले लगातार बेहतर प्रदर्शन दर्ज करने की क्षमता में भरोसा है। हमें इसकी झलक बाजार हिस्सेदारी के मोर्चे पर काफी दमदार प्रदर्शन में मिलती है।’ उन्होंने कहा कि एचयूएल की वृद्धि का आधार काफी व्यापक है और उसे दमदार पोर्टफोलियो एवं प्रतिस्पर्धा से रफ्तार मिल रही है।
तिमाही के दौरान एचयूएल ने 19.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की और उसकी मात्रात्मक बिक्री में 6.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। तिमाही के दौरान कंपनी ने अपने उत्पादों की कीमतों में 12 फीसदी की वृद्धि की।
कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी ग्रैमी पिटकेथली ने कहा कि कंपनी भारत में अपने आपूर्ति नेटवर्क को दुरुस्त करते हुए उसका दायरा बढ़ा रही है।
जून तिमाही के दौरान कंपनी की मात्रात्मक बिक्री में 6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई जबकि उद्योग में 5 फीसदी का संकुचन दिखा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने मात्रात्मक बिक्री में 9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की थी।
एचयूएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी संजीव मेहता ने भी कहा, ‘मात्रात्मक बिक्री के नजरिये से बाजार में नरमी अभी भी बरकरार है। मुद्रास्फीति अब भी चिंता का प्रमुख कारण है। वृहद परिप्रेक्ष्य में यह काफी महत्तवपूर्ण है कि हमने महंगाई को नियंत्रित किया है।’

Advertisement
First Published - July 27, 2022 | 1:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement