facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

Bank Treasury Income: स्थिर यील्ड का बैंकों के लाभ पर पड़ेगा असर

Advertisement

बैंकों की ट्रेजरी आय में तीसरी तिमाही में गिरावट की आशंका, यील्ड स्थिरता बनी वजह

Last Updated- January 06, 2025 | 10:31 PM IST
Bank Treasury Income

चालू वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के दौरान बैंकों की ट्रेजरी आय कम रहने की संभावना है, क्योंकि तिमाही के अंत में बेंचमार्क यील्ड में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। बाजार के भागीदारों ने कहा कि वित्त वर्ष 2025की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान बैंकों के रेट ट्रेडिंग डेस्क ने अच्छा मुनाफा बनाया लेकिन इसके विपरीत तीसरी तिमाही में इस तरह के लाभ में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है।

वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में सरकार के 10 साल के बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड 1 आधार अंक बढ़ी है और यह 6.76 फीसदी पर आ गई। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में बेंचमार्क यील्ड में 25 आधार अंक की गिरावट आई थी। दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण यील्ड में नरमी देखी गई, लेकिन अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड में वृद्धि के कारण यील्ड में पुनः वृद्धि हुई।

बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि लाभ की सीमा काफी हद तक ट्रेड के समय पर निर्भर होती है। यील्ड में गिरावट का जिन ट्रेडर्स ने पहले फायदा उठाया था, वे मुनाफा कमा सकते थे। हालांकि साल के अंत तक यील्ड में गिरावट आने के साथ, खासतौर पर दिसंबर के अंत में, जिन्होंने लंबे समय तक अपनी पोजिशन बनाए रखी, उन्हें मार्क-टू-मार्केट (एमटीएम) लाभ में कमी का सामना करना पड़ा।

एक निजी बैंक के ट्रेजरी प्रमुख ने कहा, ‘रेट ट्रेडिंग डेस्क को संभवतः उल्लेखनीय लाभ नहीं होगा क्योंकि वहां गतिविधियां सीमित थीं, जिसे लोगों ने संभवतः पकड़ लिया होगा। यह समय पर भी निर्भर है। यील्ड उल्लेखनीय रूप से घटी है, ऐसे में जो पहले ही पोजिशन से निकल गए होंगे,उन्हें कुछ लाभ हुआ होगा लेकिन बाद में यील्ड कम हो गई।’

रेट सेग्मेंट में सुस्त गतिविधि के बावजूद विदेशी मुद्रा विनिमय (एफएक्स) पक्ष ने ट्रेडिंग आय हासिल करने की क्षमता दिखाई। करेंसी बाजारों में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा गया, जिससे बैंकों को सटीक ट्रेडिंग कॉल लेने के अवसर मिले। हालांकि यह आंशिक रूप से ट्रेजरी से कम फायदे की भरपाई कर सकता है, लेकिन अकेले एफएक्स ट्रेडिंग से पिछली तिमाही के लाभ और हानि के अंशदान की भरपाई की संभावना नहीं है।

Advertisement
First Published - January 6, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement