कंपनियां

पनडुब्बियों की ताकत बढ़ाने के लिए भारत का ₹2,860 करोड़ का बड़ा दांव, मजगांव डॉक और नेवल ग्रुप के साथ करार

पहला करार ₹1,990 करोड़ का मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स के साथ हुआ है। दूसरा बड़ा करार फ्रांस की नेवल ग्रुप के साथ ₹870 करोड़ का किया गया है।

Published by
एजेंसियां   
Last Updated- December 30, 2024 | 9:00 PM IST

भारत की पनडुब्बियां अब और ताकतवर होंगी! रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दो अहम करार किए हैं। पहला करार ₹1,990 करोड़ का मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स के साथ हुआ है। इस तकनीक से भारतीय पनडुब्बियां लंबे समय तक पानी के अंदर रह सकेंगी।

दूसरा बड़ा करार फ्रांस की नेवल ग्रुप के साथ ₹870 करोड़ का किया गया है। यह करार भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों में टॉरपीडो इंटीग्रेशन के लिए है, जिससे उनकी मारक क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। इन दोनों सौदों से भारत की समुद्री ताकत को नई ऊंचाई मिलेगी और दुश्मनों को पानी के अंदर भी मात दी जा सकेगी।

First Published : December 30, 2024 | 8:31 PM IST