facebookmetapixel
Advertisement
सरकारी खर्च से चमकेंगी ये 4 कंपनियां? मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते मार्जिन पर ब्रोकरेज का बड़ा दांवGold Silver Price: MCX पर सोना ₹600 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹4,000 की गिरावट; जानें ताजा भाव25,400 के स्तर पर निफ्टी की अग्निपरीक्षा, आगे क्या होगी चाल? मार्केट एक्सपर्ट ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी और टॉप पिक्सBreakout stocks: ब्रेकआउट के बाद दौड़ने को तैयार ये 3 स्टॉक, जान लें टारगेट, स्टॉपलॉसStocks to Watch: Lupin से लेकर IRFC और RVNL तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: मजबूती के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 25500 के ऊपरक्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारत

रोडिज की भारतीय इकाई ने जुटाए 31.63 करोड़ डॉलर

Advertisement

VAH उत्तर प्रदेश, बिहार में NH-2 के वाराणसी-औरंगाबाद खंड के 786 से 984.7 किलोमीटर तक छह लेन के विस्तार, संचालन और रखरखाव करती है।

Last Updated- February 26, 2025 | 10:27 PM IST
Traveling on Rajiv Gandhi-Worli Sea Link becomes costlier by 18%, toll fee increased till this date राजीव गांधी बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर सफर करना 18 फीसदी हुआ महंगा, इस तारीख तक के लिए बढ़ा टोल शुल्क

रोडिज समूह की सड़क कंपनी वाराणसी औरंगाबाद एनएच-2 टॉलवे (वीएएच) ने डॉलर बॉन्ड के जरिये 31.63 करोड़ डॉलर जुटाई है। समूह ने बुधवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी है। निर्गम से मिली रकम का उपयोग कर्ज चुकाने और पूंजीगत व्यय के लिए किया जाएगा।

बॉन्ड पर 5.9 फीसदी कूपन दर है और यह करीब नौ वर्षों में परिपक्व हो जाएगा। वीएएच का पूरा नियंत्रण रोडिज समूह के पास है, जो कनाडा की पेंशन इन्वेस्टमेंट मैनेजर पीएसपी इन्वेस्टमेंट का सड़क निवेश प्लेटफॉर्म है।

वीएएच राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के पांचवें चरण के तहत डिजाइन, निर्माण, ऋण, परिचालन और टोल हस्तांतरण के आधार पर उत्तर प्रदेश और बिहार में एनएच-2 के वाराणसी-औरंगाबाद खंड के 786 से 984.7 किलोमीटर तक छह लेन के विस्तार, संचालन और रखरखाव करती है।

लेनदेन की एकमात्र वैश्विक समन्वयक डॉयचे बैंक ने कहा कि बॉन्ड पेशकश को वैश्विक निवेशकों की दमदार प्रतिक्रिया मिली है। ऑर्डर बुक 3.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो करीब 10.4 गुना अधिक आवेदन दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कम से कम 144 निवेशकों ने इस निर्गम में भाग लिया जो वीएएच के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement