facebookmetapixel
Advertisement
बैंकों के कॉर्पोरेट लोन में आया उछाल, कार्यशील पूंजी की बढ़ती मांग से ऋणदाताओं की चांदीस्मॉलकैप और मिडकैप पर और दबाव संभव, बाजार ‘कंसंट्रेशन साइकल’ के बीच मेंस्टील सेक्टर में निवेश की बाढ़: 55 कंपनियों ने 11,887 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के लिए किए समझौतेITR फॉर्म में नहीं होगा बदलाव: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पुराने फॉर्म से ही भरा जाएगा टैक्स रिटर्नउतार-चढ़ाव बढ़ा तो खुदरा निवेशक पीछे हटे, शेयरों में हिस्सेदारी 4 साल के निचले स्तर पर; MF का दबदबा बढ़ाSTT बढ़ा, कितना घटेगा आपके Arbitrage Funds का रिटर्न?Share Market: Sensex–Nifty में दूसरी दिन भी तेजी, India-US Trade Deal से बाजार उत्साहितBajaj Finserv AMC ने उतारा लो ड्यूरेशन फंड, ₹1,000 से SIP शुरू; किसे करना चाहिए निवेशExplainer: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी-पेंशन पर मांगे गए सुझाव, आपके लिए इसमें क्या है?डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेल

भारत ने 2023-24 में 18.48 गीगावाट renewable energy कैपेसिटी जोड़ी

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च, 2024 तक भारत की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 143.64 गीगावाट है।

Last Updated- April 14, 2024 | 11:18 AM IST
renewable energy
Representative Image

भारत ने 2023-24 में 18.48 गीगावाट की रिकॉर्ड नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy) क्षमता जोड़ी है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में जोड़ी गई 15.27 गीगावाट क्षमता से 21 प्रतिशत अधिक है। नवीन एवं नवीकरणीय मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले छह साल तक सालाना कम से कम 50 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ने की जरूरत है।

आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च, 2024 तक भारत की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 143.64 गीगावाट है। इसमें 47 गीगावाट की बड़ी जलविद्युत क्षमता (प्रत्येक संयंत्र 25 गीगावाट या उससे अधिक) शामिल नहीं है।

उन्होंने बताया कि बड़ी पनबिजली परियोजनाओं सहित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता फिलहाल लगभग 190 गीगावाट है। इसलिए भारत को अगले छह साल में 310 गीगावाट या प्रतिवर्ष औसतन 50 गीगावाट क्षमता जोड़ने की जरूरत है।

केंद्रीय बिजली एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने हाल ही में पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा था, ‘‘आप देखिए, नवीकरणीय ऊर्जा की हमारी स्थापित क्षमता लगभग 190 गीगावाट है। 103 गीगावाट निर्माणाधीन है। इस तरह यह कुल 290 गीगावाट बैठती है। निविदा प्रक्रिया के तहत 72 गीगावाट क्षमता है। मैं अन्य लक्ष्यों की तरह 500 गीगावाट के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य पर भी निर्धारित समय से पहले पहुंच जाऊंगा।’’

Advertisement
First Published - April 14, 2024 | 11:18 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement