facebookmetapixel
Advertisement
SIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआतHDFC Bank Credit Card यूजर्स को झटका! SmartBuy Rewards के नियम बदले, अब वाउचर से नहीं मिलेगा पहले जैसा फायदादुनिया में तनाव घटते ही कौन से शेयर खरीदें और किनसे बनाएं दूरी? ग्लोबल ब्रोकरेज की नई स्ट्रैटेजीक्रूड सस्ता होने के बाद किस OMC Stocks में है सबसे ज्यादा दम? ICICI सिक्योरिटीज ने बताए टॉप पिकभारत के बाद अब जापान पर डॉलर की मार! 40 साल में सबसे कमजोर हुआ येनदिल्ली EV पॉलिसी 2026 नोटिफाई, इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स माफ; बनेंगे 30 हजार चार्जिंग स्टेशनEPFO Withdrawal Rules: PF निकालने की सोच रहे हैं? पहले समझ लें एक महीने में कितनी बार कर सकते हैं क्लेम, कब कटेगा TDS

जूट से बने उत्पादों की मांग बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:20 PM IST

खर्च में कटौती और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी(आईटी) कंपनियों ने बड़े पैमाने पर जूट से बने मूल्यवर्धित उत्पादों की खरीद शुरू कर दी है।


कंपनियां प्लास्टिक और अन्य गैर-पर्यावरण अनुकूल उत्पादों में कटौती कर जूट एसएमई को 5 करोड़ से 8 करोड़ रुपये के ठेके दे रही हैं।

जूट मैन्युफैक्चरिंग डेवलमेंट काउंसिल (जेएमडीसी) द्वारा आयोजित ‘जूट बायर सेलर मीट’ में बाजार प्रोत्साहन अधिकारी टी अयप्पन ने कहा, ‘बेंगलुरु में स्थित तकरीबन 40-50 आईटी कंपनियां जूट से बने फाइल फोल्डर और पूरक उत्पाद खरीद रही हैं।

ऐसे उत्पादों की खरीद के जरिये ये कंपनियां प्लास्टिक और अन्य गैर-पर्यावरण अनुकूल उत्पादों के उपयोग में 10 फीसदी से भी अधिक की कमी ला रही हैं।’

उन्होंने कहा, ‘विप्रो, आईबीएम और कई अन्य कंपनियों ने नई भर्तियों और टे्रनी के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाली प्रशिक्षण सामग्रियों के तौर पर प्लास्टिक के फाइल फोल्डरों का इस्तेमाल पहले ही बंद कर दिया है।

आईटी कंपनियां जूट से बने उत्पादों को पसंद कर रही हैं और ये उत्पाद कई लघु एवं मझोले जूट उद्यमों के लिए एक जीवनरेखा बन गए हैं।’

भारत से वर्ष 2007-08 में मूल्यवर्धित जूट उत्पादों का निर्यात 1200 करोड़ रुपये था। इस साल जेएमडीसी ने इस निर्यात में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है। केरल और पश्चिम बंगाल की इस निर्यात में प्रमुख भागीदारी है।

अयप्पन ने कहा, ‘जहां केरल को नए उत्पादों के निर्माण में विशेषज्ञता हासिल है वहीं पश्चिम बंगाल को बैग आदि उत्पादों के निर्माण में महारत हासिल है। इन दोनों राज्यों का कुल निर्यात
में तकरीबन 70 फीसदी का योगदान है।’

आईटी कंपनियों का गढ़ और जूट उत्पादों के लिए सबसे बड़ा घरेलू बाजार बेंगलुरु देश में जूट मूल्यवर्धित डिजाइन केंद्र के रूप में उभरा है। बेंगलुरु के मूल्यवर्धित जूट उत्पादों में बैग, हस्तशिल्प, सजावटी सामान, उपहार आदि प्रमुख रूप से शुमार हैं।

Advertisement
First Published - January 12, 2009 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement