facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने खोला गेहूं निर्यात, 25 लाख टन कोटा तय; चीनी के एक्सपोर्ट को भी हरी झंडीMarket This Week: आईटी शेयरों में बिकवाली ने बिगाड़ा बाजार का मिजाज, सेंसेक्स-निफ्टी 1% टूटा; आईटी सेक्टर 8.2% फिसलाStock Market Crash: ₹7 लाख करोड़ स्वाहा! सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, बाजार क्यों टूटा? 3 बड़ी वजहेंAadhaar Card Update: अपने आधार को दें सुरक्षा कवच, UIDAI ने पेश किया नया लॉक/अनलॉक फीचरBangladesh Election Results 2026: तारिक रहमान की BNP ने पाया बहुमत, नई सरकार बनना तय9 दिन में 3000 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 25,500 पर, अब बाजार किस दिशा में?Post Office Scheme: FY26 में टैक्स बचत का आसान रास्ता, पोस्ट ऑफिस स्कीम देगी गारंटीड रिटर्नHAL: गिरते बाजार में भी Defence Stock ने दिखाया दम, नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दिए 40% तक अपसाइड के टारगेटQ3 Results Today: Ola Electric से Siemens Energy तक 700 कंपनियां जारी करेंगी नतीजेCPI का बेस ईयर बदलने के बीच महंगाई शांत, अब नजर ब्याज दरों पर, जानें क्या बोले ब्रोकरेज

2024-25 में हॉस्पिटेलिटी सेक्टर को रेवेन्यू में 11-13% की वृद्धि की उम्मीद: रिपोर्ट

Advertisement

मजबूत मांग के चलते निकट अवधि में उद्योग का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उद्योग सीमित पूंजीगत व्यय के साथ अपनी वित्तीय सेहत को मजबूत बनाए रखेगा।

Last Updated- February 19, 2024 | 5:02 PM IST
Realty firm Axis Ecorp enters hotel biz; plans to open more than 10 properties in 1 year

स्थिर घरेलू मांग और विदेशी यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के कारण हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री को 2024-25 में 11-13 प्रतिशत रेवेन्यू की वृद्धि की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

क्रिसिल रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष में 15-17 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि होने की संभावना है, जो स्थिर घरेलू मांग और विदेशी यात्रियों की आवाजाही में तेजी से समर्थित है।

रिपोर्ट में कहा गया कि मजबूत मांग के चलते निकट अवधि में उद्योग का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उद्योग सीमित पूंजीगत व्यय के साथ अपनी वित्तीय सेहत को मजबूत बनाए रखेगा।

क्रिसिल रेटिंग्स के निदेशक आनंद कुलकर्णी ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में घरेलू स्तर पर मांग का विशेष योगदान रहा और इसका समर्थन अगले साल भी बना रहेगा। इसे स्वस्थ आर्थिक गतिविधि का समर्थन मिल रहा है। इस तरह व्यापारिक यात्राओं और छुट्टियां बिताने के लिए की जाने वाली यात्राओं, दोनों की मजबूत मांग बनी रहेगी।’’

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 5:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement