facebookmetapixel
Advertisement
अगस्त में म्युचुअल फंड्स में आए ₹41,354 करोड़, AUM ₹87 लाख करोड़ के पार, SIP का टूटा रिकॉर्ड!बाजार में उतार-चढ़ाव, फिर भी स्मॉलकैप पर बड़ा दांव! अगस्त में इक्विटी फंडों में आए ₹29,329 करोड़नोवार्टिस इंडिया के शेयर में तूफानी तेजी, 3 दिन में 51% उछला भाव, आखिर क्या है इस तेजी की बड़ी वजह?ऑप्शन बिजनेस की चमक पड़ी फीकी! NSE ने 15% घटाया IPO वैल्यूएशन, निवेशकों को कितने में मिलेगा शेयर?लीडरशिप पर सस्पेंस! टाटा ग्रुप में बैठकों का सिलसिला, क्या होगा बड़ा फैसला?नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं? कहीं आप इन 5 PF फायदों को तो नहीं भूल रहे?वीगालैंड डेवलपर्स आईपीओ खुला: ₹210 करोड़ के इश्यू में लगाएं पैसा? ग्रे मार्केट प्रीमियम दे रहा 17% मुनाफे का संकेतगोल्ड ETF में निवेश की होड़, अगस्त में आए $18 अरब; यूरोप सबसे आगे133% तक उछल सकता है Vodafone Idea! ये 2 फैक्टर्स बदलेंगे पूरा खेल, जेफरीज ने शुरू की कवरेजसोना 182 रुपये सुस्त, चांदी 907 रुपये नरम; आज क्यों गिर रहे दाम?

वोडा-आइडिया में हिस्सेदारी अब नहीं बढ़ाएगी सरकार

Advertisement

हाल में स्पेक्ट्रम नीलामी के बकाया 36,950 करोड़ रुपये को इक्विटी में बदलने के बाद अब सरकार के पास वीआईएल में 48.99 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है।

Last Updated- April 23, 2025 | 10:36 PM IST
Vi Protect
प्रतीकात्मक तस्वीर

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि सरकार की वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि दूरसंचार कंपनी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) में बदल जाए। सिंधिया ने वोडाफोन आइडिया को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अब उसे अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करना होगा।

हाल में स्पेक्ट्रम नीलामी के बकाया 36,950 करोड़ रुपये को इक्विटी में बदलने के बाद अब सरकार के पास वीआईएल में 48.99 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है। इससे पहले यह आंकड़ा करीब 22.6 फीसदी था।

गौरतलब है कि कंपनी में अगर आगे सरकार की हिस्सेदारी बढ़ी तो यह पीएसयू में बदल जाएगी और कंपनी कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) तथा दूसरे निरीक्षण निकायों के दायरे में आ जाएगी।

सिंधिया ने कहा, अब यह सुनिश्चित करना उनका (वीआईएल) काम है कि वे अच्छा प्रदर्शन करें। आज सरकार के पास कंपनी में 49 फीसदी हिस्सा है। सरकार का इसे पीएसयू बनाने का कोई इरादा नहीं है। इसलिए हम 49 फीसदी पर ही टिके रहेंगे।’’

Advertisement
First Published - April 23, 2025 | 10:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement