facebookmetapixel
Advertisement
₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तक

24 मई से फिर शुरू हो सकती है Go First की उड़ाने, लेकिन उड़ानों में की संख्या में होगी कटौती

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 12:07 PM IST
Go First flights to remain cancelled till May 30, full refund to be issued

गो फर्स्ट की उड़ानों के 24 मई से 23 विमानों के साथ उड़ानें फिर से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, उड़ानों का संचालन छोटे ऑपरेशन के साथ किया जाएगा जिसका मतलब है कि कंपनी की फ्लाइट्स केवल कुछ जगहों के लिए ही चलेगी।

रिपोर्ट्स की माने तो एयरलाइन ने फ्लाइट्स को फिर से शुरू करने के लिए एक बिजनेस योजना तैयार की है। गो फर्स्ट ने 15 मई तक टिकटों की बिक्री को आधिकारिक रूप से निलंबित कर दिया था।

द इकोनॉमिक टाइम्स (ईटी) की रिपोर्ट के अनुसार, गो फर्स्ट दो मई तक एयरलाइन 27 विमानों का परिचालन कर रही थी। एयरलाइन ने केंद्र के साथ उड़ानें फिर से शुरू करने की योजना पर भी चर्चा की है।

इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को एयरलाइन को सही से सेवाएं प्रदान करने में विफल रहने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था और टिकटों की बिक्री रोकने के लिए कहा था।

एयरलाइन ने 2 मई को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) के समक्ष स्वैच्छिक दिवालियापन के लिए अर्जी दायर की और 3 मई से अपनी उड़ानें बंद कर दीं। इसके बाद बुधवार को एनसीएलटी ने गो फर्स्ट की स्वैच्छिक याचिका को स्वीकार कर लिया।

न्यायमूर्ति रामलिंगम सुधाकर और एल एन गुप्ता की दो सदस्यीय पीठ ने कर्ज में डूबी कंपनी को चलाने के लिए अभिलाष लाल को अंतरिम समाधान पेशेवर (IRP) नियुक्त किया।

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 12:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement