facebookmetapixel
Gold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहडिविडेंड और म्युचुअल फंड इनकम पर ब्याज कटौती खत्म, कैसे बढ़ेगा आपका टैक्स बोझ? ₹1 लाख के कैलकुलेशन से समझेंसरकार की रणनीति समझिए, बजट में छिपा है बड़ा संदेशक्या प्रदूषण से हो रही मौतों को स्वीकार करने से बच रही सरकार? दो सरकारी विभागों में ही इसपर बड़ा विरोधाभासBank Stocks: SBI, BOB, Indian Bank क्यों टूटे? 2 दिन में 8% की बड़ी गिरावटUnion Budget 2026 Decoded: निरंतरता या बदलाव?‘सोना-चांदी-बिटकॉइन की गिरती कीमतें एक बड़ा मौका’, रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों से ऐसा क्यों कहा?2.78 लाख बुकिंग, 1.75 लाख ऑर्डर पेंडिंग; मजबूत मांग के बीच दाम बढ़ाने की तैयारी में मारुतिजनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हल्की रिकवरी, नए ऑर्डर में तेजी से PMI सुधरकर 55.4 पर

ग्लेनमार्क ने डायबिटीज दवा की लागत 70 फीसदी घटाई

ग्लेनमार्क ने भारत में लिराग्लूटाइड का पहला बायोसिमिलर पेश किया, कीमत 70% कम

Last Updated- January 03, 2024 | 11:06 PM IST
Glenmark inks licensing pact with Jiangsu Alphamab

दवा बनाने वाली कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने बुधवार को कहा कि उसने भारत में लोकप्रिय डायबिटीज रोधी दवा लिराग्लूटाइड का पहला बायोसिमिलर पेश किया है।

इससे इलाज की लागत करीब 70 फीसदी कम हो जाएगी। लिराफिट नाम से बाजार में आने वाली दवा को भारत के औषधि महानियंत्रकसे मंजूरी मिल गई है।

कीमत करीब 100 रुपये है। ग्लेनमार्क ने कहा कि कीमत इसलिए कम रखी गई है ताकि टाइप 2 डायबिटीज के सभी रोगियों को यह आसानी से मिल सके।

लिराग्लूटाइड पेप्टाइड 1 रिसेप्टर एगोनिस्ट (जीएलपी-1 आरए) जैसे ग्लूकागॉन वर्ग से आता है। यह टाइप 2 डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए खून में चीनी की मात्रा को कम करता है।

First Published - January 3, 2024 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट