facebookmetapixel
Budget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदे

Raymond Demerger: 1:1 शेयर बंटवारे के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स, कंपनी ने दिया अपडेट

रेमंड ग्रुप में अब होंगी 3 लिस्टेड कंपनी: Raymond, Raymond Lifestyle और Raymond Realty

Last Updated- May 02, 2025 | 4:06 PM IST
Raymond-Realty

गौतम सिंघानिया की Raymond Limited ने अपनी डिमर्जर योजना के तहत रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बताया कि 14 मई 2025 को रिकॉर्ड डेट रखा गया है। इसी दिन यह तय किया जाएगा कि कौन-कौन से Raymond के शेयरहोल्डर्स नई रियल एस्टेट कंपनी के शेयर पाने के हकदार होंगे।

पिछले साल Raymond ने अपने कारोबार को दो हिस्सों में बांटने की योजना बनाई थी। इसका पहला हिस्सा Raymond Lifestyle के रूप में 5 सितंबर 2024 को पहले ही NSE और BSE पर लिस्ट हो चुका है। अब बारी है रियल एस्टेट कारोबार की, जिसे अलग कंपनी के रूप में Raymond Realty Limited (RRL) नाम से लिस्ट किया जाएगा।

Raymond के शेयरधारकों को हर 1 शेयर पर 1 शेयर Raymond Realty का मिलेगा। यानी अगर किसी निवेशक के पास Raymond के 100 शेयर हैं, तो उसे RRL के भी 100 शेयर मिलेंगे।

डिमर्जर की स्कीम 1 मई से लागू

Raymond ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि डिमर्जर की योजना अब 1 मई 2025 से प्रभावी हो चुकी है। यह स्कीम 30 अप्रैल की शाम को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज़, पुणे और मुंबई में जरूरी दस्तावेज भरने के बाद लागू हुई।

अब 3 अलग-अलग लिस्टेड कंपनियां

Raymond ने साफ किया है कि डिमर्जर के बाद ग्रुप की तीन लिस्टेड कंपनियां होंगी:

  • Raymond Limited (मुख्य कंपनी)
  • Raymond Lifestyle (लाइफस्टाइल कारोबार)
  • Raymond Realty (रियल एस्टेट कारोबार)

Raymond Realty अब 6.65 करोड़ शेयर जारी करेगी जिनकी फेस वैल्यू ₹10 होगी। Raymond Limited का मौजूदा मार्केट कैप ₹10,158.15 करोड़ है।

First Published - May 2, 2025 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट