कंपनियां

Vedanta से डील खत्म करने के बाद भारत में चिप बनाने की इकाई के लिए अलग से आवेदन करेगी Foxconn

कंपनी ने बयान में कहा कि वह सेमीकंडक्टर के संशोधित कार्यक्रम और डिस्प्ले फैब पारिस्थितिकी तंत्र के लिए आवेदन करने पर काम कर रही है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 11, 2023 | 2:06 PM IST

Foxconn-Vedanta Deal: ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) की भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई (semiconductor manufacturing unit) लगाने के लिए अलग से आवेदन करने की योजना है।

कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि वह सेमीकंडक्टर के संशोधित कार्यक्रम और डिस्प्ले फैब पारिस्थितिकी तंत्र के लिए आवेदन करने पर काम कर रही है।

‘‘हम इसके लिए अधिक अनुकूल भागीदार चाहते हैं।’’ फॉक्सकॉन ने सोमवार को वेदांता के साथ सेमीकंडक्टर संयुक्त उद्यम से बाहर निकलने की घोषणा की थी

फॉक्सकॉन ने कहा था कि वह खनन क्षेत्र के दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लि. के साथ 19.5 अरब डॉलर के संयुक्त उद्यम से बाहर निकल रही है।

ये भी पढ़ें : Zee Sony Merger: NCLT ने सुनी कर्जदाताओं की दलील, सुरक्षित रखा अपना फैसला

First Published : July 11, 2023 | 2:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)