facebookmetapixel
Advertisement
SEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?

कोहरे ने बिगाड़ी विमानन कंपनियों की चाल, ओटीपी पिछले 11 महीनों में सबसे खराब

Advertisement

देश की छह में पांच बड़ी कंपनियों का ओटीपी पिछले 11 महीनों में सबसे खराब रहा। इनमें इंडिगो, एयर इंडिया, एआईएक्स कनेक्ट, अकासा एयर और विस्तारा शामिल हैं।

Last Updated- February 11, 2024 | 10:39 PM IST
Diwali airfares

जनवरी में भारतीय विमानन कंपनियां समय की पाबंद (ओटीपी) रहने में काफी पीछे रह गईं। घने कोहरे के कारण विमानन कंपनियों को उड़ानों में भारी फेरबदल का सामना करना पड़ा। 

बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा देखे गए नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश की छह में पांच बड़ी कंपनियों का ओटीपी पिछले 11 महीनों में सबसे खराब रहा। इनमें इंडिगो, एयर इंडिया, एआईएक्स कनेक्ट, अकासा एयर और विस्तारा शामिल हैं।

बिज़नेस स्टैंडर्ड के सवालों के जवाब में एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत में असामान्य रूप से घना कोहरा छाया रहा। नतीजतन विमानन कंपनियों के दो सबसे बड़े केंद्र दिल्ली और मुंबई में यातायात प्रभावित हुआ। 

प्रवक्ता ने कहा, ‘दिल्ली के सबसे प्रमुख सीएटी 3 रनवे बंद होने के कारण स्थिति और दूभर हो गई। इस रनवे पर कम दृश्यता में भी विमानों को उतरने की अनुमति मिलती है। हमारे यात्रियों की समय सारिणी की परेशानियों को कम करने के लिए हम पहले ही विमानों को देर करते हैं। साथ ही हम कोहरे के कारण होने वाली परेशानियों से बचने के लिए ग्राहकों को निःशुल्क उड़ानों को पुनर्निधारित करने का विकल्प भी देते हैं।’

बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा पूछे गए सवालों पर इंडिगो, स्पाइसजेट, एआईएक्स कनेक्ट, अकासा एयर और विस्तारा ने कोई टिप्पणी नहीं की। दिल्ली हवाई अड्डे पर चार रनवे- 09/27, 10/28, 11आर/29एल और 11एल/29 आर हैं। उनमें से दो-10/28 और 11आर/29एल सीएटी 3 इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम से लैस हैं, जो 50 मीटर से भी कम दृश्यता में पायलटों को विमान उतारने की अनुमति देते हैं। 

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement