facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Infosys, ITC समेत इन शेयरों में हलचल, ऑर्डर से लेकर बड़ी डील तक आए कई अपडेटUS Fed Rate Hike: अमेरिकी फेड ने बढ़ाईं ब्याज दरें, आगे भी बढ़ोतरी के संकेतMeta की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, सरकार का रुख- केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता भी है कंपनीUS Tariff Bill: भारत पर लग सकता है 100% तक शुल्क? अमेरिकी संसद में अहम मतदान पर टिकी नजरेंQS Global MBA Ranking: भारत के MBA स्कूल बढ़कर 19 हुए, लेकिन टॉप IIM की रैंकिंग में गिरावटFlex Fuel Vehicles: सरकार ने वाहन कंपनियों से मांगा पूरा रोडमैप, कब लॉन्च होंगी E85 गाड़ियां?UPI Charges: ₹5,000 या ₹1 लाख का भुगतान करने पर कितना लगेगा शुल्क? समझें नया नियमUPI MDR पर विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का रुख अटल, कहा- वापस लेने का सवाल नहींUPI New Rules: अब बिल भुगतान पर Platform Fee नहीं ले सकेंगे ऐप्स, कंपनियों ने जताई आपत्तिUPI पर MDR से किसकी बढ़ेगी कमाई? बैंकों-फिनटेक को ₹15,000-20,600 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमान

CEO पराग अग्रवाल की जगह लेंगे एलन मस्क, होंगे बड़े बदलाव

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:59 PM IST

माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म ट्विटर के अधिग्रहण के बाद एलन मस्क अब सोशल मीडिया कंपनी के नए सीईओ होंगे। वे पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल की जगह लेंगे।  बता दें अधिग्रहण के बाद कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पराग अग्रवाल के साथ ही कई शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया गया है।  

यूएस मीडिया के मुताबिक, टर्मिनेट किए गए लोगों में कंपनी की पॉलिसी हेड विजया गाड्डे (Vijaya Gadde) और चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर नेड सेगल (Ned Segal) के नाम शामिल हैं। 

रिसर्च फर्म Equilar की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर एलन मस्क ने पराग अग्रवाल को सीईओ के पद से Twitter डील के 12 महीने के अंदर निकाला है, तो  शर्तों के मुताबिक, उन्हें 4.2 करोड़ डॉलर (करीब 345.72 करोड़ रुपये) पराग अग्रवाल को चुकाने होंगे। बता दें कि यह राशि सीईओ के रूप में पराग अग्रवाल की बेस सैलरी और इक्विटी अवॉर्ड्स के एक्सीलेरेटेड वेस्टिंग के आधार पर तय की गई है। 

बता दें, मस्क की ट्विटर के साथ 44 बिलियन डॉलर की डील को पिछले कई महीने से खींचतान चल रही थी। 

अधिग्रहण के बाद एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, “ट्विटर का अधिग्रहण करने की वजह ये है कि हमारी आने वाली सभ्यता के पास एक कॉमन डिजिटल स्पेस होना चाहिए, जहां अलग-अलग विचारधारा, विश्वास के लोग बिना हिंसा के स्वस्थ चर्चा कर सकें."

Advertisement
First Published - October 28, 2022 | 1:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement