facebookmetapixel
Advertisement
कर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

ई-दोपहिया पंजीकरण एक बार फिर 1 लाख के पार, ओला इलेक्ट्रिक सबसे आगे

Advertisement

वाहन पंजीकरण के लिहाज से ओला इलेक्ट्रिक ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी और गुरुवार तक 41,109 वाहनों का पंजीकरण किया।

Last Updated- March 29, 2024 | 11:19 PM IST
ई-दोपहिया पंजीकरण एक बार फिर 1 लाख पार, A smooth ride: Electric 2-wheeler registrations cross 100K in a month again

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण गुरुवार को एक लाख का जादूई आंकड़ा पार कर गया। देश में शुरुआत होने के बाद से दूसरी बार ऐसा हुआ है। अब कंपनियां मार्च के बचेखुचे दिनों में पंजीकृत वाहनों के सर्वा​धिक आंकड़े तक पहुंचकर नया मुकाम हासिल करने की तैयारी में हैं। इसकी वजह यह है कि कंपनियां छूट के जरिये आक्रामक रूप से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का अपना स्टॉक खत्म कर रही हैं और 31 मार्च तक वाहन पंजीकरण सुनिश्चित कर रही हैं।

अगर वे ऐसा करने में विफल रहीं तो भारत में फास्टर एडॉप्शन ऐंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ (हाइब्रिड ऐंड) इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (फेम-2) के तहत मिलने वाली सब्सिडी की लागत उन्हें ही उठानी पड़ेगी। इस योजना के स्थान पर नई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (ईएमपीएस 2024) योजना लाई जा रही है जो केवल चार महीने के लिए है। इसके बाद सभी के लिए सबसिडी आधी रह जाएगी और सीमा भी घट जाएगी।

गुरुवार तक पंजीकृत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या 1,00,031 का आंकड़ा पार कर चुकी थी। इसमें पिछले महीने की तुलना में 25 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है। पिछले साल मई में भी पंजीकृत ई-दोपहिया वाहनों की संख्या 1,01,372 वाहनों तक पहुंच गई थी। हालांकि मार्च महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन कंपनियों को उम्मीद है कि इस महीने सबसे ज्यादा पंजीकरण होगा।

वाहन पंजीकरण के लिहाज से ओला इलेक्ट्रिक ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी और गुरुवार तक 41,109 वाहनों का पंजीकरण किया। पिछले महीने की तुलना में यह 20 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि है जो उद्योग में किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी की अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है।

गुरुवार तक के आंकड़ों के आधार पर ओला इलेक्ट्रिक के पास अब 41 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। उनकी बिक्री की गतिविधियों पर नजर रखने वाले विश्लेषकों को उम्मीद है कि मार्च के अंत तक पंजीकरण 50,000 के करीब पहुंच जाएगा। फेम 2 योजना इस महीने के आ​खिर में समाप्त हो जाएगी और इसका स्थान 1 अप्रैल से शुरू होने वाली ईएमपीएस 2024 ले लेगी।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement