facebookmetapixel
Advertisement
PM Rahat Yojana के तहत Road Accident के बाद ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!₹590 करोड़ का झटका! IDFC First Bank में बड़ा फ्रॉड, शेयर 20% टूटाAirtel का मास्टरस्ट्रोक: ₹20,000 करोड़ के निवेश के साथ डिजिटल लेंडिंग बाजार में मचाएगी तहलकासेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स की चमक पड़ी फीकी, जनवरी में निवेश 88% गिरा; अब निवेशक क्या करें?SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेत

DMart Q4 Results 2025: कंपनी ने कमाए कुल ₹14,462.39 करोड़, मुनाफा बढ़कर ₹619.71 करोड़ पर पहुंचा

Advertisement

कंपनी के कुल खर्चों में भी सालाना आधार पर बढ़ोतरी देखी गई, जो 11,641.85 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,713 करोड़ रुपये हो गए।

Last Updated- May 03, 2025 | 7:17 PM IST
D Mart
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

DMart Q4 Results 2025: DMart के नाम से मशहूर एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी ने इस दौरान 2.6% की सालाना बढ़ोतरी के साथ 619.71 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 604.2 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, कंपनी की परिचालन आय में 16.7% की बढ़ोतरी हुई और यह 14,462.39 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 12,393.46 करोड़ रुपये थी। हालांकि, तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मुनाफा 21% गिरकर 784.65 करोड़ रुपये से कम हुआ, और परिचालन आय भी 7% घटकर 15,565.23 करोड़ रुपये से नीचे आई।

कंपनी के कुल खर्चों में भी सालाना आधार पर बढ़ोतरी देखी गई, जो 11,641.85 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,713 करोड़ रुपये हो गए। हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में खर्च 5.7% कम होकर 14,549.07 करोड़ रुपये रहे। राधाकिशन दमानी की इस कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। सालाना शुद्ध मुनाफा 8.6% बढ़कर 2,927.18 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024 में 2,694.92 करोड़ रुपये था।

Also Read: Kotak Mahindra Bank Q4 Results: मार्जिन कमा, प्रावधान बढ़े– बैंक ने Q4 में कमाया ₹3,552 करोड़ का मुनाफा

नए स्टोर और चुनौतियां

DMart ने चौथी तिमाही में 28 नए स्टोर खोले, जबकि पूरे साल में 50 नए स्टोर जोड़े गए।

कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में तीन प्रमुख चुनौतियां सामने आईं। पहला, FMCG सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने मार्जिन पर दबाव डाला। दूसरा, स्किल्ड लेबर की कमी के कारण शुरुआती भूमिकाओं में वेतन में बढ़ोतरी हुई। तीसरा, सर्विस को बेहतर करने, तेजी से उपलब्धता, चेकआउट और नए स्टोर शुरू करने के लिए निवेश जारी रहा।

कंपनी का EBITDA वित्त वर्ष 2025 में 4,543 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 4,099 करोड़ रुपये था। हालांकि, EBITDA मार्जिन 8.3% से घटकर 7.9% हो गया। DMart ने बताया कि कंपनी चुनौतियों के बावजूद विस्तार और ग्राहक सेवा पर ध्यान दे रही है।

Advertisement
First Published - May 3, 2025 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement