facebookmetapixel
Advertisement
Trump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंड

अप्रैल-दिसंबर में DLF की बिक्री बुकिंग 45 फीसदी बढ़ी

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 11:35 AM IST
DLF

जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी प्रमुख कंपनी डीएलएफ लिमिटेड (DLF Limited) की बिक्री बुकिंग (sale bookings) बेहतर मांग के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों (अप्रैल-दिसंबर) में 45 प्रतिशत बढ़कर 6,599 करोड़ रुपये रही। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी वित्त वर्ष के अपने सालाना लक्ष्य 8,000 करोड़ रुपये को हासिल करने की ओर बढ़ रही है।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ की बिक्री बुकिंग 2021 में इसी अवधि 4,544 करोड़ रुपये थी।

डीएलएफ समूह के कार्यपालक निदेशक और मुख्य व्यवसाय अधिकारी आकाश ओहरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”हमने इस वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में बिक्री बुकिंग में भारी उछाल देखा। यह अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों की मांग के कारण है।”

उन्होंने कहा कि कंपनी ने विभिन्न परियोजनाएं पेश की हैं, जिससे बेहतर बिक्री में मदद मिली है।

डीएलएफ ने दिल्ली, गुरुग्राम, पंचकूला और चेन्नई में आवासीय परियोजनाएं पेश की हैं। चालू वित्त वर्ष के बिक्री लक्ष्य पर उन्होंने कहा, ”हम 8,000 करोड़ रुपये की बिक्री का अपना लक्ष्य पाने के लिए सही मार्ग पर हैं। हम उससे भी बेहतर कर सकते हैं। लेकिन हम अपने दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।”

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 11:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement