facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट की गंभीर चेतावनी: वकालत में AI का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ेगा भारी, गढ़े जा रहे फर्जी केससर्वोच्च न्यायालय की रेरा पर टिप्पणी से रियल एस्टेट में सख्त अनुपालन और प्रवर्तन पर ध्यान बढ़ने के आसारबिना सिबिल स्कोर के भी मिलेगा लोन: पहली बार कर्ज लेने वालों के लिए AI आधारित स्कोरिंग लाएगी सरकारNBFC सेक्टर में AI की क्रांति: बजाज और टाटा कैपिटल जैसे दिग्गज अब मशीनों से बांट रहे हैं करोड़ों का लोनबांग्लादेश के पीएम बने तारिक रहमान, भारत आने का न्योताIndia-US Trade: अमेरिका से आयात में 24% का बड़ा उछाल, ट्रंप की चिंता दूर करने की कोशिशमुंबई में जीईसी सम्मेलन: भारत अब एक भरोसेमंद वैश्विक भागीदारइंश्योरेंस होगा सस्ता: एजेंटों के कमीशन ढांचे में बदलाव की सिफारिश, घट सकता है प्रीमियम का बोझमानव केंद्रित हो तकनीक, भारत को शीर्ष एआई महाशक्ति बनाने का विजन: पीएम मोदीIBBI का नया प्रस्ताव: अब कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स को रिकॉर्ड करना होगा हर फैसला, IBC में बढ़ेगी पारदर्शिता

Akasa Air को DGCA का नोटिस, खराब रखरखाव मानकों पर जवाब तलब; कोहरे में पायलट तैनाती पर भी सख्ती

Advertisement

मौके पर जांच से उत्पन्न यह ऐसा मसला है, जब हाल में नियामक के साथ विमानन कंपनी को दूसरा बार टकराव का सामना करना पड़ा है।

Last Updated- December 15, 2024 | 10:20 PM IST
Akasa Air

नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस साल अगस्त में बेंगलूरु हवाई अड्डे पर की गई मौका जांच के दौरान ‘खराब रखरखाव मानकों’ और ‘खामियां’ पाए जाने के बाद अकासा एयर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी। मौके पर जांच के दौरान नियामक ने पाया कि विमान कंपनी के बी737 मैक्स विमानों में से एक पर विमान का रखरखाव करने वाले इंजीनियर ने दाएं नोज व्हील पर टायर प्रेशर इंडिकेटर सिस्टम (टीपीआईएस) ठीक से नहीं लगाया था।

अधिकारियों के अनुसार वह दाएं हाथ के नोज व्हील पर टीपीआईएस-टिप्स सेंसर की ‘पॉजिटिव लॉकिंग’ करने में विफल रहा, लेकिन फिर भी उसने विमान को उड़ान के लिए फिट प्रमाणित कर दिया और इसे सेवा में वापस आने की अनुमति मिल गई। डीजीसीए के अनुसार ये खामियां इंजीनियर के ‘खराब रखरखाव मानकों और प्रमाणन के कारण हुई थीं।’ डीजीसीए ने कहा कि इस खामी से विमान नियम, 1937 की धारा 61 का उल्लंघन हुआ है।

इन नियमों के अनुसार अगर कोई लाइसेंसधारी इंजीनियर निर्दिष्ट रखरखावों को ​सुनि​श्चित किए बिना विमान को सेवा में लेने का अनुमति प्रमाणपत्र जारी करता है, तो उसे चेतावनी, फटकार अथवा उसके लाइसेंस के निलंबन या स्थायी रूप से रद्द किए जाने जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। अकासा एयर ने इस मामले पर बयान के लिए बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

अधिकारियों के अनुसार विमान कंपनी के इंजीनियर को 9 दिसंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और उसे अपना जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। उसका जवाब मिलने के बाद ही नियामक अपना अंतिम आदेश जारी करेगा।

मौके पर जांच से उत्पन्न यह ऐसा मसला है, जब हाल में नियामक के साथ विमानन कंपनी को दूसरा बार टकराव का सामना करना पड़ा है। 10 दिसंबर को डीजीसीए ने अकासा एयर को निर्देश दिया कि वह कोहरे से प्रभावित सभी छह प्रमुख हवाई अड्डों पर केवल कैट-3 प्रशिक्षित पायलटों को ही तैनात करने के उसके आदेश का तुरंत पालन करे, जबकि वह विमान कंपनी के कुछ छूट के अनुरोधों की समीक्षा भी कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि अकासा एयर ने 29 नवंबर को विमानन नियामक से अनुरोध किया था कि वह कोहरे से प्रभावित दो प्रमुख हवाई अड्डों – कोलकाता और बेंगलूरु से आने-जाने वाली उड़ानों पर कैट-3 में प्रशिक्षित पायलटों की तैनात में छूट प्रदान करे, क्योंकि उसके रोस्टर में ऐसे पायलटों की कमी है।

Advertisement
First Published - December 15, 2024 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement